spot_img

वैशाली में बाढ़ का कहर: खेतों के बीच मामा के साथ ट्रैक्टर से पहुंचे CM Samrat – किसानों का दर्द सुना

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से हुए भारी फसल नुकसान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैशाली के राघोपुर का दौरा किया। उन्होंने किसानों से सीधी बात की और प्रभावित परिवारों को मिली ₹579 करोड़ की राहत राशि की समीक्षा की।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ के गंभीर हालात के बीच केंद्र और राज्य सरकार मिलकर मोर्चा संभाले हुए है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ प्रभावित राघोपुर इलाके में पहुंचे। दोनों नेताओं ने तेरसिया सहित आसपास के जलमग्न क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों व किसानों से सीधी बातचीत की। बाढ़ के पानी और जलभराव वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए नेताओं ने ट्रैक्टर का भी उपयोग किया।

- Advertisement -

वैशाली में बाढ़ का कहर: खेतों के बीच मामा के साथ ट्रैक्टर से पहुंचे CM Samrat - किसानों का दर्द सुना

- Advertisement -

फसल नुकसान का आकलन, किसानों से सीधी बात

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य ध्यान बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान पर रहा। तेरसिया क्षेत्र में खेतों का निरीक्षण कर फसल क्षति की स्थिति का बारीकी से आकलन किया गया। किसानों से मिलकर बाढ़ के कारण खेती पर पड़े असर की जानकारी ली गई। एक केंद्रीय टीम भी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है, ताकि उचित सहायता सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -

राघोपुर के कई गांव गंगा के बढ़ते जलस्तर से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खेतों में पानी घुसने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

राहत राशि जारी, आगे की रणनीति पर बैठक

इस दौरे में दोनों नेताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री सचिवालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी बाढ़, राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ किसानों को हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर नुकसान का सटीक आकलन करना है।

गौरतलब है कि मंगलवार, 15 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित 8,27,472 परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹579.23 करोड़ की अनुग्रह राहत राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी थी। इस बड़ी राहत के बीच राघोपुर में मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का यह दौरा फसल क्षति के आकलन और जमीनी स्थिति को समझने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और नुकसान की जानकारी ली गई।

राघोपुर दियारा क्षेत्र में खेती पर गहरा असर

राघोपुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में खेत जलमग्न हो गए हैं। पानी भरने से फसलों को व्यापक क्षति हुई है। ऐसे में किसानों की मांगों और फसल क्षति के आकलन को दौरे के प्रमुख बिंदुओं में शामिल किया गया। केंद्रीय और राज्य स्तर पर नुकसान का आकलन होने के बाद सहायता से जुड़े फैसलों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस दौरान राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश यादव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में ज़मीन के गलत रिकॉर्ड से परेशान हैं? अब मिलेगा छुटकारा | जानिए – स्कैन और मिलान का सरकारी बड़ा फैसला!

Bihar Land Records: बिहार में 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक 45 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा, जिसमें डिजिटाइज़्ड जमाबंदी रिकॉर्ड का मिलान मूल प्रतियों से होगा और गलतियां सुधारी जाएंगी।#BiharLandRecords,#JamabandiCorrection,#BiharRevenue

बिहार के 53 लाख किसानों की त्रिदेव बदलेंगे किस्मत! दिलीप – विजय – राम कृपाल का संकल्प – अब सीधे बैंक खाते में...

Bihar Farmers: बिहार के 53 लाख से अधिक किसानों को अब सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक में फार्मर आईडी और रजिस्ट्री को लेकर महत#BiharFarmers,#FarmerID,#BiharGovernment

बिहार में Vigilance Raid ! निगरानी ने भवन निर्माण कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर मारा छापा, पटना से पूर्णिया तक पहुंची जांच

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। पूर्णिया में पदस्थापित भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के पटना और पूर्णिया स्थित 3 ठ#BiharVigilanceRaid,#PurniaNews,#CorruptionCrackdown

मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव! NH-27 पर साले-बहनोई की बाइक को वाहन ने रौंदा, ऑन द स्पॉट मौत, तीसरा गंभीर

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर शाम NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में साले-बहनोई की दर्दनाक मौत हो गई. एक ही बाइक पर सवार तीनों युवक कांटी से मोतीपुर जा रहे थे, तभी अ#BiharRoadAccident,#MuzaffarpurNews,#RoadSafety