spot_img

Jharkhand High Court ने बीएयू में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति पर लगाई रोक

spot_img
- Advertisement -

रांची। झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के जस्टिस डॉक्टर एसएन पाठक की अदालत में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में असिस्टेंट प्रोफेसर सह कनीय वैज्ञानिकों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में हो रही नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। साथ ही विश्वविद्यालय से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विश्वविद्यालय में इन पदों के लिए साक्षात्कार लिया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. संजीत कुमार और 13 अन्य लोगों की ओर से झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में याचिका दाखिल की गई है।

सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जब तक पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं की जाती है, तब तक पूर्व से संविदा के आधार पर नियुक्त लोगों को दोबारा संविदा के जरिए नियुक्ति से नहीं हटाया जा सकता है।

उनकी ओर से कहा गया कि आज ही उक्त पदों पर यूनिवर्सिटी की ओर से साक्षात्कार की प्रक्रिया की जा रही है। इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। इस पर अदालत ने प्रार्थी की दलील को मानते हुए नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी। अदालत ने इस मामले में विश्वविद्यालय से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration