spot_img

Bihar के पुलिसकर्मियों की 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सभी छुट्टियां रद, 13 दिनों की नींद हराम…

spot_img
- Advertisement -

नीतीश कुमार की सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है। बिहार में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रेल पुलिस, सभी बी-सैप व तीनों प्रशिक्षण केंद्रों सहित सभी जिलों में पुलिसकर्मियों की तमाम छुट्टियां रद्द रहेंगी। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने आदेश जारी किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार में 13 दिन पुलिस की नींद हराम रहेगी। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की यात्रा के कारण छुट्टी कैंसिल कर दी गईं हैं। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद शौर्य जागरण यात्रा निकालने जा रहे हैं।

- Advertisement -

यह यात्रा बिहार के सभी जिलों में निकाली जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार की सांप्रदायिक घटना न हो, इसलिए पुलिस अलर्ट हो गई है। इसको लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था संजय सिंह ने आदेश जारी किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वेनेजुएला में हाहाकार! 1 मिनट में 2 भूकंप, 10 हजार से ज्यादा की मौत?

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा सभी जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकालने की तैयारी को देखते हुए रोकी गई हैं। यह शौर्य जागरण यात्रा बिहार के सभी

जिलों में निकाली जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार की सांप्रदायिक घटना न हो, इसलिए पुलिस अलर्ट हो गई है। इस आदेश पर बिहार के पुलिस महानिदेशक की सहमति पूर्व में ही ले ली गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा बदलाव: 1000 आंगनबाड़ी बनेंगे 'नंद घर', बच्चों से महिलाओं तक की बदलेगी तकदीर!

वहीं, इसको लेकर एडीजी, विधि-व्यवस्था ने कहा कि- 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकाले जाने की सूचना मिली है। ऐसे में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की विशेष परिस्थिति को छोड़कर छुट्टी बंद की जाती है।

बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद दोनों ही संगठन मिलकर शौर्य जागरण रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसके जरिए लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देंगे साथ ही। लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों को लेकर हिंदुओं को जागरुक किया जाएगा।

विहिप के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित कर सनातन धर्म के खिलाफ चल रहे षडयंत्र के खिलाफ जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद, गोवंश तस्करी, मॉब लिंचिंग की घटनाओं से हिंदू समाज प्रताड़ित हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  राबड़ी देवी को 7 दिनों का अल्टीमेटम! एक हफ़्ते के अंदर खाली कीजिए...

दरअसल, बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद द्वारा सभी जिलों में शौर्य जागरण यात्रा निकाली जानी है। यह यात्रा बिहार के सभी जिलों से निकाला जाएगा। इसके जरिए लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण के साथ-साथ हिंदुओं को लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों को लेकर जागरुक करना है।

विहिप के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को संगठित कर सनातन धर्म के खिलाफ चल रहे षडयंत्र के खिलाफ जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों द्वारा धर्मांतरण, लव जिहाद, गोवंश तस्करी, मॉब लिंचिंग की घटनाओं से हिंदू समाज प्रताड़ित हो रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की सांप्रदायिक घटना न हो, इसलिए बिहार पुलिस को अलर्ट किया गया है और उनकी छुट्‌टीयों को रद्द किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest