back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 28, 2026
होम News Lead Story Bihar Politics News | आपका परिवर्तन…मेरा संकल्प…किसकी गारंटी, कौन पुलिंदा…! हे ज़िल्ले...

Bihar Politics News | आपका परिवर्तन…मेरा संकल्प…किसकी गारंटी, कौन पुलिंदा…! हे ज़िल्ले इलाही…अवाम थक रही हैं तालियां बजाते

आपका परिवर्तन गारंटी और मेरा संकल्प पुलिंदा...| यह उलट है | शनिवार को राजद का परिवर्तन पत्र | रविवार को बीजेपी का संकल्प पत्र | घमासान...कौन झूठ का पुलिंदा है | दावे-तकरार-बहस-तर्क सब अपने-अपने | कौन कहे, मेरा अंगूर खट्टा है | राजनीति की पिच पर, जो थर्ड अंपायर है...डीआरएस सिस्टम का अभी इस्तेमाल नहीं कर रहा | ऐसे में, यमलोक की घटना | यमराज की बनी मशीन | चिंतित यमराज | चित्रगुप्त को बुलावा | घोर आपत्ति | नाम 'माफीनामा' | थालियों में ताक-झांक | हंगर इंडेक्स | इधर-उधर की बातें | कोई जिक्र नहीं | बीस करोड़ का हिसाब | एक रिचुअल | मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं | 40 में 40 पर टक्कर|....बस यही बिहार की मौजूदा कहानी है....|  75 साल की उम्र में हरे-रामा, हरे-कृष्णा....

Bihar Politics News | आपका परिवर्तन…मेरा संकल्प…किसकी गारंटी, कौन पुलिंदा…! हे ज़िल्ले इलाही…अवाम थक रही हैं तालियां बजाते
Bihar Politics News | आपका परिवर्तन…मेरा संकल्प…किसकी गारंटी, कौन पुलिंदा…! हे ज़िल्ले इलाही…अवाम थक रही हैं तालियां बजाते

Bihar Politics | आपका परिवर्तन…ये संकल्प… गारंटी का पुलिंदा…हे ज़िल्ले इलाही…अवाम थक रही हैं तालियां बजाते-बजाते। आपने कहावत तो सुनी ही होगी, आपका खून…खून और मेरा खून पानी। यही हालात है, इन दिनों बिहार की। कौन कितने पानी में। कौन तैरेगा। कौन डूबेगा। किसकी नैया पार लगेगी। किसकी किस्मत जागेगी। कौन, सांसद बनेगा। कौन, पैदल हो जाएगा…यह सब चार जून को पूछे जाएंगें, सुने जाएंगें, देखे जाएंगें, लेकिन फिलहाल, बिहार जंग के लिए पूरी तरह तैयार है।

Bihar Politics News | खेल का नियम यह है, Bihar Politics का कि आपका  गारंटी और मेरा पुलिंदा…साबित यही करना है

इस जंग के पिच पर, खेल का नियम यह है, Bihar Politics का कि आपका परिवर्तन गारंटी और मेरा पुलिंदा…साबित यही करना है। वैसे, जो लड़ रहे हैं। वह साबित करने के हकदार नहीं हैं। साबित जो करेगा फिलहाल, साइलेंट मोड में है। कभी किसी को खदेड़ देने के मूड में है। कभी किसी के खिलाफ नारेबाजी के मूड में है। लेकिन, ताजा मौका, बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर है।

Bihar Politics News | शनिवार को राजद का परिवर्तन  पत्र आया। रविवार को बीजेपी ने संकल्प पत्र… उतारा

शनिवार को राजद का घोषणा पत्र आया। बड़ी कुश्ती हुई। कोई धोबी पछाड़ मारा। किसी ने सीधे गोल दाग दिए। राजद ने इसे परिवर्तन पत्र बताया तो जदयू भाजपा उसे झूठ का पुलिंदा बताते हुए जमकर आपसी चरित्र चित्रण को परिभाषित किया। आज जब बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया तो खेल में जैसा कि क्रिकेट में पहले बल्लेबाजी करने वाला आगे गेंदबाजी करता है उसी स्टाइल में अब उस बल्ले का जबाब दिया जा रहा है जहां कल राजद ने बल्लेबाजी की थी। आज गेंदबाजी का मौका बीजेपी के पास आया तो राजद वाले पुलिंदा लेकर सामने है। यानि…इस खेल में थर्ड अंपायर…जो जनता है, वह फिलहाल बंद कमरे में है। उसे जागरूक किया जा रहा है। जनता हमारे देश में जागरूक नहीं है, सो, वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार उसके सामने जागरूकता संदेश परोसे जा रहे। खैर…पहले बात भारतीय जनता पार्टी के उस संकल्प पत्र की जिसे रविवार को पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के तौर पर जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकल्प पत्र का लोकार्पण किया।

Bihar Politics News | बीजेपी ने 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मिशन बताया

प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने संकल्प पत्र को 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने की हमारी सोच से प्रेरित है। भाजपा लोगों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन और नए अवसर देना चाहती है। उन्होंने एकसाथ राज्यों एवं केन्द्र में चुनाव और समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए अपने अगले कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी दी।

Bihar Politics News | विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। संकल्प पत्र में उल्लेखित गारंटियों को जिक्र करते हुए उन्होंने देश के समाजिक, डिजिटल और भौतिक ढांचागत सुविधाओं को विस्तार देने की अपनी सरकार की नीति को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर राष्ट्रीय सहकारिता नीति लाई जाएगी, श्री अन्न पर बल दिया जाएगा, पश्चिमी भारत के बाद पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी भारत में बुलेट ट्रेन लाई जाएगी, वंदे भारत का मेट्रो, स्लीपर और चेयरकार तीन रूपों में विस्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश

Bihar Politics News | सरकार की योजनाओं को आगे भी जारी रखने और विस्तार देने की गारंटी

प्रधानमंत्री ने वर्तमान में जारी सरकार की योजनाओं को आगे भी जारी रखने और विस्तार देने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्गों को दिया जाएगा। योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। लोगों के घरों तक सस्ती पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी। मुद्रा ऋण को दोगुना यानी 20 लाख किया जाएगा। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, जनजातीय गौरव दिवस, एकलव्य स्कूल, तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा। लोगों को 80 प्रतिशत कम कीमतों पर जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी और गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाना जारी रहेगा।

Bihar Politics News | पीएम ने युवा, महिला, किसान और गरीब चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा

लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री ने युवा, महिला, किसान और गरीब चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में दाल, खाद्य, तेल और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को जारी रखने की बात कही गई है।

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधा युक्त जीवन के अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता दिखाई गई है। रियल एस्टेट से जुड़े सुधार लाकर सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही गई है। कामकाजी महिलाओं के लिए औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा जिसमें शिशु ग्रह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। ट्रक चालकों के आराम और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाइवे पर आरामगृह बनाए जाएंगे। एक विशेष अभियान चलाकर सर्वाइकल कैंसर को दूर किया जाएगा। नारी शक्ति बंधन अधिनियम को व्यवस्थित रूप से लागू कर लोकसभा राज्य विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

Bihar Politics News | यमराज की झूठ पकड़ने वाली मशीन की घंटी सुबह से बज रही थी

अब इसको लेकर, विपक्ष भी कूद पड़ा मैदान में। एआईसीसी मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अमिताभ दुबे ने भाजपा के घोषणापत्र पर तंज कसा है।

पवन खेड़ा ने बीजेपी के ‘संकल्प पत्र’ पर चुटकी लेते हुए कहा कि यमराज की झूठ पकड़ने वाली मशीन की घंटी सुबह से बज रही थी क्योंकि आज भाजपा का घोषणापत्र जारी होने वाला था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा के घोषणापत्र का नाम ‘संकल्प पत्र’ नहीं बल्कि ‘माफ़ीनामा’ होना चाहिए।

Bihar Politics News | यमराज बहुत चिंतित हुए और उन्होंने चित्रगुप्त को बुलाया

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यमलोक की घटना का जिक्र करते हुए प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की और कहा, ‘यमराज ने एक मशीन बनाई थी। जब भी कोई झूठ बोलता था, उस मशीन की घंटी बजने लगती थी। आज सुबह से वह मशीन बंद ही नहीं हो रही है। सुबह से टन-टन-टन बजे जा रही है। यमराज बहुत चिंतित हुए और उन्होंने चित्रगुप्त को बुलाया और कहा कि ये घंटी बंद क्यों नहीं हो है। चित्रगुप्त ने कहा कि महाराज, आज मोदी जी का संकल्प पत्र जारी होने वाला है।’

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Breaking दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन!

Bihar Politics News | इसका नाम ‘माफीनामा’ होना चाहिए और माफीनामे में ये तो वैसे भी एक्सपर्ट हैं

उन्होंने आगे कहा, ‘ये स्थिति एक प्रधानमंत्री की हो गयी, एक ऐसे नेता की हो गयी, जो 10 साल से प्रधानमंत्री है। इस ‘संकल्प पत्र’ या फिर ‘मोदी की गारंटी पत्र’ जो भी ये नाम देना चाहे, हमें इस नाम से घोर आपत्ति है, इसका नाम ‘माफीनामा’ होना चाहिए और माफीनामे में ये तो वैसे भी एक्सपर्ट हैं।

इन्हें दलितों से माफी मांगनी चाहिए थी, किसानों से माफी मांगनी चाहिए थी, नौजवानों, जो बेरोजगार हैं, उनसे माफी मांगनी चाहिए थी, अग्निवीर के जवानों से मांगनी चाहिए थी, अंकिता भंडारी के परिवार से माफी मांगनी चाहिए थी, आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए थी। लोगों की थालियों में ताक-झांक की आदत पीएम मोदी की है ही, अगर गरीब की ताली को देख लेते तो आज खुद उसको माफी पत्र कहते माफीनामा कहते।’

Bihar Politics News | लेकिन हुआ क्या इलेक्टोरल बॉन्ड आ गया

भाजपा के 2014 के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए पवन खेड़ा ने कहा, ‘2014 के घोषणापत्र में नरेंद्र मोदी जी ने वादा किया था कि.. स्पेशल टास्कफोर्स बनाकर काला धन वापस लाएंगे, लेकिन हुआ क्या इलेक्टोरल बॉन्ड आ गया। नार्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था मजबूत करेंगे, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है, जिसपर PM मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। स्पेशल पैकेज से 100 जिलों की गरीबी दूर करेंगे, लेकिन हंगर इंडेक्स के आंकड़े पोल खोलते हैं। 100 नई स्मार्ट सिटी बनाएंगे, लेकिन चीन सीमा पर स्मार्ट गांव बसा रहा है। नरेंद्र मोदी के इन वादों से जनता ऊब चुकी है और बेहद आक्रोशित है।’

Bihar Politics News | बिहार के लिए कुछ नहीं है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा की घोषणा पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घोषणा पत्र में बिहार के लिए कुछ नहीं है। बिहार की गरीब जनता के लिए कुछ नहीं

है, बिहार के विशेष दर्जे को लेकर कुछ नहीं है। सिर्फ और सिर्फ इधर-उधर की बातें की गई है। उन्होंने कहा कि एक भी नौकरी का वादा नहीं किया गया है। तेजस्वी ने कहा कि जो यह बोल रहे हैं कि हम गरीबों को मुफ्त अनाज दे रहे हैं यह कांग्रेस के समय से चला आ रहा है। यह घोषणा पत्र कुछ नहीं है।

Bihar Politics News | महंगाई खत्म कैसे करेंगे, युवाओं के बारे में कोई जिक्र नहीं

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में 60 प्रतिशत देश के युवा हैं युवाओं के बारे में कोई जिक्र नहीं है। 80 फीसदी किसान हैं 80 पर्सेंट किसानों के बारे में जिक्र नहीं है। कितना नौकरी देंगे नहीं देंगे इसके बारे में कोई चर्चा नहीं है।

बिहार जैसे गरीब प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं है। किसान युवा उसके लिए क्या करें इसका कोई जिक्र नहीं है। महंगाई खत्म कैसे करेंगे इसके बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया। जो महंगाई है जो गरीबी है गरीबों को कैसे खत्म करेंगे इसके बारे में कोई जिक्र नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता'

Bihar Politics News | संकल्प पत्र में नौकरी कहां है? हम तो पूछेंगे ही, 2014 से 24 तक बीस करोड़ का हिसाब

राजद नेता मनोज झा ने बीजेपी की घोषणा पत्र पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में नौकरी कहां है ? हम तो पूछेंगे ही कि 2014 से 24 तक बीस करोड़ का हिसाब प्रधानमंत्री क्यों दबा गए। कोरोना में जब इस देश में लोग मर रहे थे, तब मोदी की सरकार क्या कर रही थी। ओल्ड एज पेंशन पर आपकी सरकार की चुप्पी क्यों है? रेलवे की बहाली सेना में अग्निवीर जैसी नई चीज आ गई, उसको हमने स्थाई करने की बात कही। मनोज झा ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि एक रिचुअल है, रिवाज है कि उन्होंने अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें कोई ऐसी चार मौलिक चीज नहीं है।

Bihar Politics News | कोई दो चीज बता दो कि जो बहुत अच्छी लगी हो,

मनोज झा ने कहा कि कोई दो चीज बता दो कि जो बहुत अच्छी लगी हो, जो इस देश को जरूरत के लिए हो। कहा कि परिवर्तन हवा हवाई बातों से नहीं होता, हमने परिवर्तन पत्र में ठोस बिंदु दिए हैं, हमने नौकरी की बात की है। आगे कहा कि राजनाथ सिंह जो रिलीज कर रहे थे, वह भी कुछ ठोस नहीं बोल पा रहे थे। चुनाव में लोगों की थाली, लोगों को रोजगार, सामाजिक सौहार्द में लाने को बीजेपी मदद करे। अपने घोषणा पत्र को फिर से संकल्प पत्र से फिर से रिवाइज करें। ताकि लगे देश में चुनाव है।

Bihar Politics News | मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं सिर्फ यही जान रहा हूं कि 40 में 40 पर टक्कर है

लोकसभा चुनाव पर जीत होने की बात पर कहा कि मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं सिर्फ यही जान रहा हूं कि 40 में 40 पर टक्कर है, लोग जुमले से मुक्ति चाहते हैं। सांस लेना चाहते हैं। युवाओं को 17 साल बनाम 17 महीने, अपील कर रहा हूं कि नौकरी का मतलब तेजस्वी यादव है।

Bihar Politics News | ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ करना चाहिए

वहीं, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिनको ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ करना चाहिए, वे आज प्रधानमंत्री बनने का एक और मौका मांग रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाली राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि 2014 में लोगों को झांसा देकर सत्ता में आ गई। सहनी ने कहा कि आज छात्र, युवा और किसान परेशान हैं। युवाओं को न नौकरी मिल रही है और न किसानों को उत्पादन का लागत। आज ये संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। आज यह सरकार आम लोगों की नहीं उद्योगपतियों के हक की बात करती है। सही अर्थों में यह सरकार गरीबों की नहीं अडानी और अंबानी की है।

Bihar Politics News | पहले ईडी, सीबीआई और आईटी से नोटिस दिलवाते हैं और फिर उससे चंदा लिया जाता है

सहनी ने कहा कि पहले प्रखंड अधिकारियों को धमकी देकर रिश्वत लेने की बात सुनी जाती थी, लेकिन आज प्रधानमंत्री पहले ईडी, सीबीआई और आईटी से नोटिस दिलवाते हैं और फिर उससे चंदा लिया जाता है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
Darbhanga Big Breaking दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ● Darbhanga Big Breaking दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -'सरकार के दबाव में धांधली' | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! ● Darbhanga News रतनपुर ने दिया 'कचरे से कंचन' का मंत्र! ग्रामीणों ने उठाया 'स्वच्छता' का बीड़ा! मंदिर परिसर में किया बड़ा बदलाव ● Darbhanga News पराली जलाई तो मिट्टी होगी बंजर, हवा होगी जहरीली! जाले के 65 किसानों को मिली बड़ी सीख ● दरभंगा कोर्ट का बड़ा झटका! दुष्कर्म, अपहरण और बाइक चोरी के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब आगे क्या? ● बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट ● BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए - देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल ● Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए 'बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता' ● Samastipur Crime समस्तीपुर में दोस्त ने मुंह में गोली मारी, सड़क पर तड़पता छोड़ भागा! | पंजाब से लौटा और जबड़े में गोली ● बिहार में BJP ने छेड़ा 'लोकतंत्र बचाओ' महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार ● Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका! ● देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! 'डोपिंग सस्पेंशन' की पीड़ा और घर में मिली लाश ● बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला 'अर्नब' तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे की रफ्तार? | 12 उड़ानें रद्द ● गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा - सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार! ● पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला! ● बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के 'महाराथी' की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती ● गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी ● बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक! ● पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद ● BPSC ASO फाइनल रिजल्ट: संतोष कुमार बने टॉपर! 609 में से 11 अभ्यर्थी बाहर, तुरंत चेक करें अपना नाम ● सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान: 'तमाशा होना तय है', खुद लिखेंगी अपनी कहानी! | पढ़िए - 'मेरे बारे में बहुत कुछ गलत लिखा गया' ●