spot_img

Gaganyaan Mission: गगनयान मिशन का क्रू मॉड्यूल लॉन्च, अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत

spot_img
- Advertisement -

चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफलता से उत्साहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन का क्रू मॉड्यूल लॉन्च कर दिया है। गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया।

- Advertisement -

गगनयान के परीक्षण मिशन को लॉन्चिंग से 5 सेकंड पहले रोकने को लेकर इसरो प्रमुख ने बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया कि टेस्ट फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई, क्योंकि इसके इंजन शुरू नहीं हुए।

इससे पहले व्हीकल एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण करने के लिए मानव रहित गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान टीवी-डी1 यहां शार रेंज में उड़ान भरने से सिर्फ पांच सेकंड पहले रोक दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News समस्तीपुर में बड़ा बदलाव! अगले 2 महीने इन 3 ट्रेनों के समय बदलेंगे, ROB बनने से मिलेगी जाम से मुक्ति

- Advertisement -

इसरो अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ एस. ने कहा कि इंजन इग्निशन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि खराबी को दूर करने के बाद जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। प्रक्षेपण के पहले निर्धारित समय सुबह आठ बजे को 45 मिनट आगे बढायें जाने के बाद बाद मिशन नियंत्रण केंद्र के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वचालित प्रक्षेपण क्रम शुरू किया गया था लेकिन प्रक्षेपण का प्रयास आज नहीं हो सका। उन्होंने कहा, “स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम सुचारू था, लेकिन इंजन का प्रज्वलन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बाढ़ से टूटे घरों को मिलेगी बड़ी मदद! केंद्र सरकार ने किया PM आवास का ऐलान, CM सम्राट चौधरी ने भी संभाला मोर्चा |

उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण यान सुरक्षित है। उन्होंने कहा, “हम प्रक्षेपण यान तक पहुंचेंगे और इंजन के न जलने के बारे में अध्ययन करेंगे।” डॉ. सोमनाथ ने कहा, “हम इस विसंगति को दूर करने के बाद जल्द ही वापस आएँगे कि ऑनबोर्ड कंप्यूटरों ने इंजन को प्रज्वलित क्यों नहीं किया।” उन्होंने कहा, “लॉन्च को पुनर्निर्धारित किया गया है और जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के लाखों शिक्षकों को मिली राहत! ट्रांसफर आवेदन की नई तारीखें जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने सामान्य स्थानांतरण की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। अब शिक्षक 4 से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकें#BiharTeacherTransfer,#EducationBihar,#TeacherNews

बिहार में भ्रष्ट DCLR पर सरकार का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं कंचन कुमारी झा सस्पेंड!

Bihar DCLR Suspension: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा को निलंबित कर दिया गया है। निगरानी ब्यूरो ने 2 लाख रुपये और वाशिंग मशीन लेते रंग#BiharDCLRSuspension,#KanchanKumariJha,#BiharCorruption

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! पंत-हार्दिक को झटका, इन 2 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

India Cricket Squad: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत का वनडे और टी20 स्क्वॉड घोषित किया। ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या बाहर, 2 नए चेहरे शामिल। शुभमन गिल वनडे और श्रेयस अय्यर टी#IndiaCricket,#WestIndiesTour,#TeamIndia

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर सुप्रीम कोर्ट का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, रिटायर्ड जज करेंगे अब निगरानी!

Bihar Cricket Association: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए रिटायर्ड जस्टिस अश्वनी कुमार सिंह को नया एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया है। अब B#BiharCricketAssociation,#SupremeCourt,#BCA