spot_img

पटना विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को बीच सड़क पर पीटा, लड़कियों के कपड़े फाड़े, कई जख्मी

spot_img
- Advertisement -

पटना विश्वविद्यालय एक बार फिर असामाजिक तत्वों का अखाड़ा बन गया। जब, बीच सड़क पर छात्र-छात्राओं के बीच जबर्दस्त मारपीट हुई है। इसमें कई छात्राओं के कपड़े फट गए।
वारदात,अशोक राज पथ स्थित पटना विश्वविद्यालय का है। जहां अचानक सोमवार को आपसी द्वेष में जमकर छात्रों ने सिर फुटव्वल किया है।

- Advertisement -

घायल छात्र ने बताया कि दो दिन पहले पटना विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। होस्टल के छात्रों ने दिशा छात्र संगठन के छात्र की जमकर पिटाई कर दी थी। घायल छात्रों ने इसके बाद पीरबहोर थाना में लिखित शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

- Advertisement -

वैसे, आपको बता दें,पटना विश्वविद्यालय में मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी, मिंटो और जैक्सन हॉस्टल छात्रों के बीच झड़प इतिहास में दफन है। जहां, पटना विवि में गुंडागर्दी, छात्रों के बीच मारपीट और बमबाजी, कैंपस में गुंडागर्दी को लेकर हाईकोर्ट भी नाराजगी जता चुका है। पटना के डीएम और पटना विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी जबाव तलब किया जा चुका है। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में ट्रैफिक का नया 'कलर कोड' नियम! अब ऑटो-ई-रिक्शा के लिए बने 3 जोन, जानें क्या बदलेगा?

खैर, अब यह जानते हैं आज क्या हुआ। दरअसल, विश्वविद्यालय के दिशा छात्र संगठन के छात्रों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया है। इसमें, करीब आठ से दस छात्र-छात्राएं घायल हुए है। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने रमना रोड स्थित सर्वोदय सिविल सर्विसेज के इंस्टिट्यूट में जमकर लाठी-डंडे ईट पत्थर और रॉड से जमकर हमला किया। तोड़फोड़ भी की गई। इस हमले में दस लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे 'स्मार्ट गैजेट'

वहीं घायल छात्राओं ने विश्वविद्यालय के छात्रों पर पीयू छात्राओं से छेड़खानी कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए पीरबहोर थाना में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले के संज्ञान में लेते हुए दोषी छात्रों की पहचान करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

पीयू लाइब्रेरी में बैठने को लेकर दो दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में दोषी छात्रों पर करवाई की मांग को लेकर दिशा छात्र संगठनों की ओर से रैली निकाली गई थी।

आरोप है कि जिस दरम्यान पटना विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने रैली निकाल रहे छात्र छात्राओं से बीच सड़क पर जमकर मारपीट की गई। वहीं, मारपीट के समय आसपास में भगदड़ का माहौल बन गया है। मारपीट पटना कॉलेज के कैंपस से शुरू हुआ। इस दरम्यान पीयू की ओपी पुलिस देखती ही रह गई। वहीं छात्रों का विवाद रमना रोड में खत्म हुआ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari

भोजपुर एनकाउंटर में बड़ा मोड़! अब पिता-भाई नहीं होंगे आरोपी, पुलिस के इस फैसले से परिवार को मिली राहत, जानिए क्यों हटा FIR से...

Bhojpur Encounter News: बिहार के भोजपुर जिले में हुए भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट। 17 जून को हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दर्ज प्राथमिकी से मृतक भारत तिवारी के पिता और भा#BhojpurEncounter,#BiharPoliceFiring,#BharatTiwariCase

दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga Shyama Mandir Recruitment: दरभंगा के श्यामा मंदिर में नौकरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून से बढ़ाकर 6 जुलाई कर दी गई है। प्रबंधक, पुजारी समेत कई पदों पर भर्ती का मौका।#DarbhangaNews,#ShyamaMandir,#BiharJobs