spot_img

बिजली के खंभे से टकराई स्कॉर्पियो, चीखें और तेज आवाज के बाद लगी वाहन की आग में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से बड़ी खबर है यहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगो की जिंदा जलकर मौत हो गई है। स्कॉर्पियो एक पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद स्कार्पियो में आग लग गई। इससे अंदर बैठे तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जाता है कि दो लोगों की गाड़ी के अंदर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,घटना सराय ओपी थाना के निजामपुर गांव के पास की है, जहां रविवार देर रात करीब दो बजे एक स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे गाड़ी में तुरंत ही आग लग गई। जिससे इसमें सवार तीन लोग जिंदा जल गए। सभी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar IAS IPS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 50 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; Darbhanga को मिली साक्षी, पटना समेत 10 जिलों को मिले नए DM, पढ़िए रिपोर्ट

 

सराय ओपी थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक बिजली के खंभे से टकरा गई। तभी जोरदार धमाके के साथ गाड़ी में एक विस्फोट हुआ और आग लग गई। इसके कारण गाड़ी में बैठे दो लोगों की झुलस कर मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गया। हालांकि घटना के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  ' मैं चिल्लाती रही...' 6 दिन तक दर्द से कराहती रही बेगूसराय रेप पीड़िता, प्राइवेट पार्ट में डाले कारतूस, लकड़ी और...

 

 

स्कॉर्पियो गाड़ी सिवान की तरफ आ रही थी। तभी निजामपुर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बिजली के पोल टूट गया और बिजली का तार स्कार्पियो पर गिर गया। जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से गाड़ी में आग लग गई। मृतकों में एक की पहचान गोरयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव निवासी बसंत कुमार के रूप में हुई है। दो लोग इतनी बुरी तरह जले हैं कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक बिजली के पोल से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार 80 से ज्यादा थी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में भीषण आग लग गई। इस घटना में ड्राइवर समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह करीब 3:00 बजे के आसपास हुई, जब लोगों ने जोरदार आवाज सुनी और वहां से चीख निकल रही थीं। लोगों की नजर सड़क के किनारे झाड़ी में धू-धूकर जलती हुई गाड़ी पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

 

यह भी पढ़ें:  अब रेलवे स्टेशन पर नहीं होगी अफरा-तफरी? दरभंगा समेत बिहार के 7 बड़े स्टेशनों पर ' आसमान ' से होगी निगरानी, रेलवे का बड़ा प्लान

घटना के बारे में पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने कार से किसी तरह शव को बाहर निकाला।

 

जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति  गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया गांव के रहने वाले बच्चा प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के शव समेत बाकी दो अन्य मृतकों के शव को जलती कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सराय ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि आग लगने से तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और बाकी शव की पहचान की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice