Bihar Police Encounter: बिहार के वैशाली जिले में हुए चर्चित डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगीं। घायल जगदीश राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली है।
वैशाली डबल मर्डर: पुलिस से राइफल छीनकर भाग रहा था आरोपी, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, फिर हुआ ये!
Vaishali Double Murder: वैशाली में हुए चर्चित डबल मर्डर के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में दो गोलियां लगी हैं। घायल जगदीश राय को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






रविवार सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में सेना के जवान जितेंद्र कुमार (35) और उनके पिता मुनारिक राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही जगदीश राय फरार चल रहा था और पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
पटना से लौटते वक्त आरोपी ने की फायरिंग
पुलिस ने सोमवार को आरोपी जगदीश राय को पटना के एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसे लेकर बिदुपुर थाना लौट रही थी, तभी रास्ते में जगदीश राय ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की इंसास राइफल छीनने की कोशिश की। इसके बाद वह चलती गाड़ी से कूद गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
आरोपी द्वारा चलाई गई दो गोलियां पुलिस वाहन को चीरते हुए निकल गईं। अपनी जान बचाने के लिए पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस फायरिंग में जगदीश राय के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा काबू कर लिया।
जमीन विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जगदीश राय और मृतक मुनारिक राय के बीच जमीन और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही परिसर में रहते थे। आरोप है कि कुछ दिनों पहले जगदीश राय ने अपने चाचा के घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया था।
इस विवाद को सुलझाने के लिए डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और समझौते का प्रयास किया गया था, लेकिन यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेना के जवान जितेंद्र कुमार के छुट्टी पर घर आने के बाद यह विवाद फिर से बढ़ गया। इसके अगले ही दिन इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना में इस्तेमाल हथियार, फायरिंग की परिस्थितियों के साथ अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल जारी है।
डबल मर्डर के बाद से फरार था आरोपी जगदीश राय
पुलिस के अनुसार, जगदीश राय रविवार सुबह बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासो गांव में सेना के जवान जितेंद्र कुमार (35) और उनके पिता मुनारिक राय (60) की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहा था। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी जगदीश राय को पटना के एक हॉस्टल से हिरासत में लिया। पुलिस टीम जब उसे बिदुपुर थाना लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया।
पुलिस की इंसास राइफल छीनकर फायरिंग, फिर जवाबी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि बिदुपुर थाना लौटते समय आरोपी जगदीश राय ने पुलिसकर्मियों की इंसास राइफल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद वह चलती गाड़ी से कूद गया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की तरफ से चलाई गई दो गोलियां पुलिस वाहन को चीरती हुई निकल गईं। खुद के बचाव में पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में जगदीश राय के पैर में दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे दोबारा काबू कर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया, ‘आरोपी जगदीश राय को पटना से गिरफ्तार कर बिदुपुर थाना लाया जा रहा था। रास्ते में उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
जमीन विवाद बना दोहरे हत्याकांड की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जगदीश राय और मृतक मुनारिक राय के बीच जमीन और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों एक ही परिसर में रहते थे। कुछ दिन पहले जगदीश राय ने अपने चाचा के घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया था, जिस पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और समझौते का प्रयास किया गया था। हालांकि, यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सेना के जवान जितेंद्र कुमार के छुट्टी पर घर आने के बाद यह विवाद फिर से बढ़ गया था और इसके अगले ही दिन दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त हथियार, फायरिंग की परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।








