क्या अगला IPL 24 का सीजन नहीं खेलेंगे MS Dhoni…आ गया बड़ा जवाब, CSK के CEO ने कह दी बड़ी बात
- Advertisement -
आईपीएल 2023 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में केकेआर ने सीएसके को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
यह चेन्नई का इस सीजन का आखिरी होम मैच था। ऐसे में चर्चा जमकर हुई कि क्या IPL 2024 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? इसको लेकर CSK के CEO ने जो बयान दिया है वह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी और राहत लेकर आई है। पढ़िए पूरी खबर
महेंद्र सिंह धोनी अगला IPL खेलेंगे या नहीं, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने माही को रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है।
क्या IPL 2024 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? इस पर CSK के CEO का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हमें उम्मीद है कि धोनी अगले सीजन में भी खेलेंगे और उनकी फैंस से अपील है कि उन्हें ऐसे ही सपोर्ट करें।
आईपीएल 2023 खत्म होने की कगार पहुंच रहा है। टूर्नामेंट में सिर्फ नौ लीग मैच बाकी हैं। इसके बाद चार टीमें फाइनल के लिए लड़ाई करेंगी। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे। चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीए खेलने की उम्मीद जताई है।
- Advertisement -
इस सीजन लीग राउंड में अपने आखिरी होम मैच के बाद ही धोनी ने चेन्नई के चेपक में लैप ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार जताया।
- Advertisement -
धोनी के साथ टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, अजिंक्य रहाणे, तुषार देशपांडे, दीपक चाहर, कोच स्टीफन फ्लेमिंग समेत पूरी टीम नजर आई। धोनी ने लैप ऑफ ऑनर के दौरान घुटने में चोट की वजह से खास तरह का नी-बैंड भी पहन रखा था। धोनी सीजन की शुरुआत से ही चोटिल थे और मैच के दौरान कई बार लंगड़ा कर चलते भी दिखे।
इस दौरान धोनी के हाथ में एक रैकेट था और उन्होंने सीएसके के लोगो वाली बॉल को दर्शकों को गिफ्ट के तौर पर दिया। इससे पहले वह दर्शकों को कुछ जर्सी भी गिफ्ट कर चुके थे।
इस दौरान स्टेडियम में मौजूद पुलिस वाले और अन्य स्टाफ ने भी धोनी के ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। चेपक में अभी क्वालिफायर-वन और एलिमिनेटर समेत प्लेऑफ के दो मैच और खेले जाने हैं।
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि धोनी ने प्लेऑफ से पहले सीएसके के 13वें मैच में ही लैप ऑफ ऑनर क्यों लिया? क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है। और, यह अपने होम ग्राउंड पर धोनी का आखिरी मैच था? क्या अगले सीजन में माही नहीं दिखेंगे? क्या धोनी और सीएसके का साथ छूट जाएगा?
इस मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया था और साइन की हुई गेंदें फैंस को दी थीं। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि यह धोनी का आखिरी सीज़न है। इसी बीच टीम के सीईओ ने कहा,हम उम्मीद करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी अगला आईपीएल भी खेलेंगे।
इस सीज़न की शुरुआत से ही एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन उन्होंने सीज़न के बीच इस पर बात की थी। एक मैच में टॉस के दौरान टीवी प्रज़ेंटर डैनी मोरिसन ने उनसे पूछा था कि आपको अपना आखिरी आईपीएल सीज़न खेलते हुए कैसा लग रहा है? धोनी ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि ये आपने तय किया है कि ये मेरा आखिरी सीज़न है, मैंने नहीं।
आईपीएल के इस सीज़न में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए शानदार फिनिशर के साबित हुए हैं। उन्होंने अंत में आकर कई छोटी और प्रभाव डालने वाली पारियां खेलीं। उन्होंने 13 मैचों की 9 पारियों में 49 की औसत से 98 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 196 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की है। इन पारियों में उनका हाई स्कोर नाबाद 32 रनों का रहा। वहीं धोनी ने बल्ले से अब तक 10 छक्के और 3 चौके निकले हैं।
ऐसे में,टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को अलविदा नहीं कहेंगे यह कहकर चेन्नई के CEO कासी विश्वनाथन ने धोनी के अगले आईपीए खेलने की उम्मीद जताई है, इससे माही के फैंस बेहद खुश हैं।
Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore
Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime
Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety
Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration