spot_img

शादी समारोह से लौट कर घर आ रहे बाइक सवार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन की मौके पर मौत

spot_img
- Advertisement -

बिहार में बेतिया-मैनाटांड़ मार्ग के लोहियरिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक शादी समारोह से लौट कर बाइक से घर आ रहे थे।

- Advertisement -

लोहियरिया पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक सोनू कुमार (20), अफरोज आलम (19) एवं नितेश कुमार (19) कुमारबाग ओपी क्षेत्र के उपाध्याय टोला के रहने वाले थे।

- Advertisement -

चनपटिया के थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने रविवार को बताया कि घटना रात दो बजे हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तीनों युवकों के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।चनपटिया के रानीपुर से एक बारात बथना गई थी। उसी बारात में उक्त तीनों युवक शामिल हुए थे।

- Advertisement -

शादी से लौटने के दौरान लोहियारिया पेट्रोल पंप के पास यह भीषण घटना हुई। तीनों मृतक दोस्त बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली एवं बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration