spot_img

मुजफ्फरपुर में 50 हजार कैश लेते घूसखोर राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, पटना ले गई निगरानी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की टीम (Vigilance Arrested Revenue Staff In Muzaffarpur) ने एक राजस्व कर्मचारी को 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिले के मुसहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी (Revenue Staff Ajit Kumar) अजीत कुमार को मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक स्थित राजस्व ऑफिस से रंगे हाथ पकड़ा गया। निगरानी की टीम कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना के लिए रवाना हो गई।

- Advertisement -

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के हल्का संख्या 12 के संप्रति राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को 50 हजार घूस लेते एवं 90,500 अतिरिक्त राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मुशहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अजित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के हाथी चौक स्थित राजस्व कार्यालय से उसकी गिरफ्तारी की गई है। कार्रवाई के बाद विजिलेंस की टीम कर्मचारी को लेकर रवाना हो गई है।

उसे कुछ देर में विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जा सकता है। मालूम हो कि कर्मचारी अजित कुमार के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी। दाखिल-खारिज से लेकर अन्य सभी कार्य के लिए रिश्वत की वह मांग करता था। कांटी अंचल में तबादले के बाद भी वह मुशहरी अंचल में प्रतिनियुक्ति पर था। उसके जिम्मे दो-दो महत्वपूर्ण हलका की जिम्मेदारी दी गई थी।

दो दिन पूर्व विजिलेंस में उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। इसपर कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने उसे राजस्व कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कुढ़नी अंचल के पुरुषोत्तमपुर का निवासी अजित कुमार करोड़ों की लागत से घर बना रहा है।

इसे देखकर भी वरीय पदाधिकारियों के यहां उसकी शिकायत की गई। जिलास्तर पर इस शिकायत का कोई परिणाम नहीं निकला। बताया जा रहा कि वह वरीय पदाधिकारियों का भी चहेता था। इसी कारण तबादले के बाद भी मनचाही जगह पर काम कर रहा था। उसके पास जो हलका था वहां काफी कमाई होती थी।

निगरानी टीम ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि तीन जनवरी को मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज ठाकुर मार्ग गनीपुर निवासी कुमार अभिमन्यु ने रसीद काटने के नाम पर कर्मचारी अजीत कुमार के द्वारा 50 हजार रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करायी थी।

इस शिकायत के बाद आज निगरानी विभाग की टीम ने डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में टीम का गठन कर जिला स्कूल पानी टंकी चौक के समीप से जहां उक्त कर्मचारी का आशियाना था वहां से 50 हजार घूस सहित 90,500 की नकदी के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर प्रशासनिक अमला में खलबली मच गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका!

Darbhanga MLC Election: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में बड़ा अपडेट सामने आया है। 6 राउंड की गिनती के बाद NDA के सर्वेश कुमार 1471 वोटों से आगे चल रहे हैं।#DarbhangaMLC,#BiharPolitics,#ElectionResult

देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! ‘डोपिंग सस्पेंशन’ की पीड़ा...

Neeraj Yadav: 3 बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है। कोच एस सत्यनारायण ने पुष्टि की है कि डोपिंग सस्पेंशन के कारण वह मानसिक पीड़ा झेल रहे थे#NeerajYadav,#ParaAthlete,#DopingSuspension

बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला ‘अर्नब’ तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे...

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बिहार पर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी#BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRain

गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा – सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार!

Bihar Bus Accident: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दिवाली मनाने घर लौट रहे सुपौल-दरभंगा के मजदूर भी जख्मी हुए, त्योहा#BiharBusAccident,#GangaExpressway,#DiwaliTravel