spot_img

महिला हैंडबॉल टीम का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बेगूसराय में शुरू, भोजपुर के पांच तीरंदाज तीरंदाजी प्रदर्शन के लिए जम्मू कश्मीर रवाना

spot_img
- Advertisement -

बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एसओएस बालग्राम बेगूसराय शनिवार से शुरू हो गया। वहीं, भोजपुर के पांच तीरंदाज तीरंदाजी प्रदर्शन के लिए जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

शिविर का उद्घाटन समाजसेवी अंकित कुमार, आईएमसी के अजय कुमार प्रीतम, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव बृजकिशोर शर्मा, बेगूसराय हैंडबॉल के जिला सचिव प्रणव भारती, एसओएस बालग्राम के सुभाष पांडा एवं राष्ट्रीय कोच वीरू राय आदि ने किया। महिला हैंडबॉल टीम का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण बेगूसराय में शुरू, भोजपुर के पांच तीरंदाज तीरंदाजी प्रदर्शन के लिए जम्मू कश्मीर रवाना

- Advertisement -

50 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर (मध्यप्रदेश) में 31 मार्च से होने जा रहा है, जिसके लिए बिहार टीम को एसओएस बालग्राम में वीरू राय के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बिहार टीम में सिवान की खुशबू कुमारी, राधा कुमारी, खुशबू यादव, गायत्री कुमारी, चंदा कुमारी, पटना की कुमारी रोहिणी, तनु कुमारी, बेगूसराय की सुषमा कुमारी, कल्पना कुमारी, रितु प्रिया, रोशनी कुमारी, एसओएस बालग्राम की सपना कुमारी, नवादा की सुरुचि कुमारी, पूजा कुमारी, सारण की निधि कुमारी, भागलपुर की रूपा कुमारी तथा बिहार पुलिस से खुशबू कुमारी शामिल है।

बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि विगत वर्षों से बिहार टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार उम्मीद है कि बिहार टीम अपने प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कोई ना कोई स्थान प्राप्त करेगी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी एवं खुशबू ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के बाद हमारी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार प्रदेश के आठ सदसीय टीम में पांच खिलाड़ी भोजपुर से चयनित किये गए हैं।

ये सभी चयनित खिलाड़ी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी से चयनित होकर शनिवार को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए।खिलाड़ियों और जिले के नागरिकों ने इसे भोजपुर के लिए गौरव का क्षण बताया है भोजपुर तीरंदाजी अकादमी के वरीय प्रशिक्षको ने अपने कठिन परिश्रम संघर्ष और बेहतरीन प्रशिक्षण के बदौलत इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तर पर सुनिश्चित कराया है।्रइन खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक नीरज कुमार खुद भी एक कोच के तौर पर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं।

उनका कहना है कि हमारे खिलाड़ी और भी अच्छे करेंगे और सफर में तथा खेल के अंतिम समय तक हम इनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लगतार टिप्स देते रहेंगे।तीरंदाजी के एक और कोच कुंदन कुमार भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए हैं।खिलाड़ियों में महिला वर्ग में पूजा सिंह, पुजा रॉय, सपना कुमारी तथा पुरुष वर्ग में धीरज रॉय , शुभम कुमार शामिल हैं।भोजपुर खेल जगत में पूरे खेल प्रेमियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है।

टीम को रवाना किये जाने के समय जिला खेल पदाधिकारी, क्रिकेट अकादमी के कुमार विजय, धीरज कुमार,पारा तिरंदाज,उर्जा कुमारी, सामर्थ्य कुमार, सोनी कुमारी,आकाश कुमार,सात्विक कुमार, दयानिधि शर्मा, राहुल कुमार आदि कई लोगो ने इन खिलाड़ियों को बधाई और शूभकामनाएँ दी हैं।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety

पटना में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 2060 KG मिठाई जब्त, कीमत ₹3,67,600 रुपये | दुकान 7 दिन के लिए बंद

Bihar Food Safety: पटना में खाद्य संरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनरुआ के आकाश स्वीट्स से 2,060 किलोग्राम मिठाई जब्त की, जिसकी कीमत 3.67 लाख रुपये है।#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#FoodAdulteration