spot_img

IPL 2021: तालिबान ने अफगानिस्तान में आईपीएल मैचों के प्रसारण पर लगाई रोक, बताया इस्लाम विरोधी

spot_img
- Advertisement -

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का रोमांच जारी है। पहले मैच में चैन्नई ने मुंबई इंडियन को शानदार तरीके से रोमांचक मैच में हराया लेकिन अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमी अब मैच से वंचित हो गए हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वहां की सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आईपीएल 2021 के मैचों का प्रसारण नहीं हो रहा है क्योंकि वहां की तालिबानी  हुकूमत ने आईपीएल लीग के मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। तालिबान ने आईपीएल को इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसके मैचों के प्रसारण पर रोक ला लगा दी है।

- Advertisement -

तालिबान ने आईपीएल को इस्लाम के खिलाफ गैर कानूनी बताया है और उसका मानना है कि आईपीएल में चीयर लीडर और स्टेडियम में बिना सिर ढकी महिलाओं से उसे आापत्ति है। तालिबान इसे इस्लाम के खिलाफ मानता है और यह नहीं चाहता कि अफगानिस्तान में कोई गलत संदेश का प्रसार हो।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के पूर्व मीडिया मैनेजर और पत्रकार इब्राहिम मोमंद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दिया गया है क्योंकि लीग में इस्लाम के खिलाफ कंटेंट होते हैं।

इब्राहिम ने लिखा,’ अफगानिस्तान के नेशनल टीवी और रेडियो पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण नहीं होगा। इसके मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है क्योंकि इसके कंटेंट को इस्लाम के खिलाफ माना गया है। इसमें लड़कियां डांस करती है और महिलाएं बिना सिर ढकी हुई होती हैं।’

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga MLC Election Big Breaking दरभंगा MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर : NDA उम्मीदवार सर्वेश की बड़ी बढ़त, RJD को लगा झटका!

Darbhanga MLC Election: दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में बड़ा अपडेट सामने आया है। 6 राउंड की गिनती के बाद NDA के सर्वेश कुमार 1471 वोटों से आगे चल रहे हैं।#DarbhangaMLC,#BiharPolitics,#ElectionResult

देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! ‘डोपिंग सस्पेंशन’ की पीड़ा...

Neeraj Yadav: 3 बार के पैरा एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है। कोच एस सत्यनारायण ने पुष्टि की है कि डोपिंग सस्पेंशन के कारण वह मानसिक पीड़ा झेल रहे थे#NeerajYadav,#ParaAthlete,#DopingSuspension

बंगाल की खाड़ी से बिहार निकला ‘अर्नब’ तूफान! 13 जिलों में भारी बारिश, बिजली का अलर्ट, | IMD की अहम जानकारी -22 KM/ घंटे...

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर बिहार पर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने पटना समेत 13 जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी#BiharWeather,#CycloneArnab,#BiharRain

गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहारियों से भरी बस पलटी, दरभंगा – सुपौल के 20 से ज्यादा लोग घायल|दिवाली पर लौट रहे थे घर |मची चीख-पुकार!

Bihar Bus Accident: संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही एक स्लीपर बस पलटने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। दिवाली मनाने घर लौट रहे सुपौल-दरभंगा के मजदूर भी जख्मी हुए, त्योहा#BiharBusAccident,#GangaExpressway,#DiwaliTravel