spot_img

बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के जाल में फंसा अजीब जानवर, देखने को जुटी भीड़

spot_img
- Advertisement -

गंगा और बूढ़ी गंडक नदी के बढ़ रहे जलस्तर के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े पैमाने पर विभिन्न किस्म के जीव-जंतु भी आ रहे हैं। बाढ़ग्रस्त इलाके के आसपास विषधर सांपों की संख्या जहां काफी बढ़ी हुई है।

- Advertisement -

मगरमच्छ टाइप का एक अजीबो गरीब जानवर फंस गया

- Advertisement -

वहीं कई अलग-अलग प्रकार के जानवर भी आ रहे हैं। गुरुवार को भी बूढ़ी गंडक नदी में मछुआरों के लगाए गए जाल में मगरमच्छ टाइप का एक अजीबो गरीब जानवर फंस गया है।

- Advertisement -

बेगूसराय में मछली पकड़ने के जाल में अजीब तरह के इस जानवर के फंसने की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं, वन विभाग को भी सूचना दिया गया है।

घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव के समीप की है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की तरह मछुआरों ने बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था।

गुरुवार को जब मछुआरे नदी से जाल निकालने गए तो उसमें मगरमच्छ जैसा दिखने वाला अजीब जानवर फंस गया था। चार-पांच मछुआरों के सहयोग से किसी तरह से जाल में ही लपेट कर उसे पानी से बाहर निकाला गया तथा विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।

जानवर को देखने जुटे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग इसे विलुप्त प्रजाति का मगरमच्छ बता रहे हैं तो कुछ लोग अन्य जानवर।

लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाके में लगातार हो रही बारिश का पानी बूढ़ी गंडक में आ रहा है और पानी के सैलाब में ही बहकर पहाड़ी इलाके का

यह अजीब जानवर यहां तक पहुंच गया। दूसरी ओर एक बार फिर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से दियारा एवं आसपास के इलाकों में सांपों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग रात भर जगकर परिवार की रक्षा कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD