spot_img

Asian Kabaddi Championship में भारत ने रचा इतिहास, 8वीं बार ईरान को हराकर भारत बना चैंपियन

spot_img
- Advertisement -

एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप 2023 (Asian Kabaddi Championship 2023) के फ़ाइनल में भारत ने ईरान को हराकर 8वीं बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया (Republic of korea) के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता (Asian Games) के 9 संस्करणों में से 8 बार भारत ने यह ख़िताब जीता है। 2003 में ईरान ने इस ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारत में 42-32 के स्कोर से जीत हासिल की।

- Advertisement -

अब तक खेले गए (Asian Games) पिछले नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब है। ईरान ने एक बार 2003 में खिताब जीता था। खेल के पहले पांच मिनट में भारत ईरान से पिछड़ गया था। लेकिन, भारतीय डिफेंडर्स ने शानदार टैकल पॉइंट और पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड की बदौलत 10वें मिनट में ईरान को ऑल-आउट कर दिया। भारत ने ईरानियों पर दबाव बनाना जारी रखा। और, एक और ऑल-आउट कर पहले हाफ के अंक तक 23-11 से बढ़त बना ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!

पटना पायरेट्स के लिए धमाल मचा चुके ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह ने दूसरे हाफ में दो अंकों की रेड के साथ ईरान की टीम के लिए वापसी करने की कोशिश की। इसके बाद एक सुपर रेड ने 29वें मिनट में भारत को पहला ऑल-आउट करने में मदद की।

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें अपना पूरा जोर लगा रही थीं, लेकिन भारत ने 42-32 से जीत हासिल कर ली। इससे पहले दिन में भारत ने टूर्नामेंट के लीग चरण में एक भी मैच नहीं गंवाया। उन्होंने लीग के आखिरी मुकाबले में हांगकांग को 64-20 से हराया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

शुरूआती मिनट में भारत पिछड़ रही थी। लेकिन जल्द ही बेहतरीन वापसी करते हुए 10वें मिनट में कप्तान पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड की मदद से ईरानी टीम को ऑल आउट कर दिया।

एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय की कप्तानी कर रहे पवन सहरावत ने मैच में एक सुपर 10 भी हासिल किया।19वें मिनट में भारत ने मैच में दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट भी कर अपना दबदबा बनाए रखा।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

पहले हाफ में भारतीय टीम ने 23-11 की मजबूत बढ़त बनाए रखी। ईरानी कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू, चियानेह ने दो अंकों की रेड के बाद एक सुपर रेड के साथ 29वें मिनट में भारत को पहली बार ऑल आउट करने में सफलता हासिल की। लेकिन अंत भारत ने मुक़ाबले को 42-32 से अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!

Darbhanga DM: दरभंगा के जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उन्होंने 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक और निम्न वर्गीय लि#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#DMKaushalKumar

PMCH पहुंचने में अब नहीं लगेगा जाम! पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर से मिलेगी सीधी एंट्री, जानें कब खुलेगा रैंप

Patna Flyover: पटना में अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर से PMCH तक पहुंचने वाले एक्सेस रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को जाम स#PatnaFlyover,#PMCHPatna,#BiharHealth

Bihar Politics Rift : बिहार में आनंद मोहन का ‘विस्फोटक’ बयान: ‘अपनी ही जाति’ के 6 सांसद अकलोल-बकलोल, बेटे को नहीं बनाया मंत्री तो...

Bihar Politics: मोतिहारी में जातीय सम्मेलन से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'अपनी ही जाति' के छह सांसदों को 'अकलोल-बकलोल' कहकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बेटे चेतन आनंद#BiharPolitics,#AnandMohan,#ChetanAnand

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan