spot_img

बड़ी मॉब लिंचिंग, जानवरों की हड्डी ले जा रहा पिकअप चालक चढ़ा उन्मादी भीड़ के हत्थे, लाठी-रॉड से पीटकर लोगों ने कर दी हत्या

spot_img
- Advertisement -

छपरा से मॉब लिंचिंग की बड़ी खबर है जहां एक चालक गौरा ओपी के मझवलिया गांव निवासी 50 वर्षीय मो. जरीरूद्दीन की भीड़ ने पीटपीटकर हत्या कर दी है। मामला, जलालपुर थाना क्षेत्र का है जहां पिकअप वाहन में हड्डी लादकर फैक्ट्री जा रहे चालक जहरुद्दीन को लोगों ने पकड़कर बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास की है।

- Advertisement -

इससे चालक जहरुद्दीन की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, यूनिक बोन फर्टिलाइजर के मालिक बच्चू मियां ने बताया कि इस घटना में घायल मुंशी नगरा गांव निवासी कयूम खान और तीन अन्य स्टाफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

उन्मादी भीड़ ने बंगरा गांव में बुधवार की रात लाठी, डंडा और लोहे के रॉड से पिकअप चालक समेत अन्य को बेरहमी से पीटा। इस दौरान लोगों ने तोड़फोड़ कर पिकअप वैन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

चालक मो. जहीरूद्दीन यूनिक बोन फर्टिलाइजर रामपुर से मुंशी और तीन अन्य स्टाफ के साथ बनियापुर के पैगंबरपुर से जानवरों की हड्डी लेकर चेतन छपरा -नगरा रोड से नगरा लौट रहा था। इसी बीच जलालपुर थाना क्षेत्र के नदी पर बंगरा गांव में गाड़ी खराब हो गई।

दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों ने वहां से गाड़ी दूर हटाने की बात कही, लेकिन गाड़ी ठीक होने में देर हो रहा था। इसी विवाद में मौके पर जुटी भीड़ में शामिल लोग हमलावर हो गए और पिकअप वैन के चालक के साथ ही उस गाड़ी में सवार मुंशी सहित चार स्टाफ को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से बड़ी ख़बर! कोहराम, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता की ट्रेन से कटकर मौत, पढ़िए रिपोर्ट

पिकअप लदे कंटेनर में जानवरों की हड्डी लादकर चालक फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान भीड़ ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वहीं, माॅब लिंचिंग की घटना के बाद हरकत में आई सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जहरुद्दीन की पत्नी जैबुन निशा ने न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  Bihar की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका! कमाई कम, खर्च ज्यादा... CAG रिपोर्ट में सामने आया बड़ा वित्तीय संकट, पढ़िए

जलालपुर के थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने शुक्रवार को बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर घटना में संलिप्त 6 नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!

Darbhanga DM: दरभंगा के जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। उन्होंने 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक और निम्न वर्गीय लि#DarbhangaNews,#BiharAdministration,#DMKaushalKumar

PMCH पहुंचने में अब नहीं लगेगा जाम! पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर से मिलेगी सीधी एंट्री, जानें कब खुलेगा रैंप

Patna Flyover: पटना में अशोक राजपथ पर बने बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर से PMCH तक पहुंचने वाले एक्सेस रैंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे मरीजों और एंबुलेंस को जाम स#PatnaFlyover,#PMCHPatna,#BiharHealth

Bihar Politics Rift : बिहार में आनंद मोहन का ‘विस्फोटक’ बयान: ‘अपनी ही जाति’ के 6 सांसद अकलोल-बकलोल, बेटे को नहीं बनाया मंत्री तो...

Bihar Politics: मोतिहारी में जातीय सम्मेलन से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने 'अपनी ही जाति' के छह सांसदों को 'अकलोल-बकलोल' कहकर बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बेटे चेतन आनंद#BiharPolitics,#AnandMohan,#ChetanAnand

बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब ‘मिशन मोड’ में मिलेंगी रुकी हुई डिग्रियां, लोक भवन का सख्त आदेश |2010 से 2024 तक...

Bihar University Degree: बिहार की स्टेट यूनिवर्सिटीज में डिग्री के लिए भटक रहे छात्रों को बड़ी राहत मिली है। लोक भवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को 'मिशन मोड' में लंबित डिग्रियां बांटने का निर्#BiharUniversityDegree,#BiharEducation,#LokBhawan