spot_img

बिहार के अदालतों में अब वकीलों का चयन करेगी राज्य स्तरीय कमेटी, डीएम और जिला जज भेजेंगे वकीलों का पैनल

spot_img
- Advertisement -

बिहार में अब अदालतों के वकीलों का चयन राज्य स्तरीय कमेटी करेगी। इसके लिए डीएम और जिला जज वकीलों का पैनल बनाकर भेजेंगे। ऐसे में, अब सरकारी वकीलों का चयन   तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जो बनने जा रही है।

- Advertisement -

पहले विभागीय मंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ही चयन करती थी। अब इसकी प्रक्रिया नए सिरे से तय की गयी है। हालांकि, अब भी अंत में विभाग के पास ही सूची अनुमोदन के लिए आएगी।

- Advertisement -

यह कमेटी जिलास्तर पर पीपी, जीपी, एपीपी, एजीपी, हाईकोर्ट के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल, गवर्नमेंट एडवोकेट, प्लीडर, स्टैंडिंग काउंसिल, पब्लिक प्रोसिक्यूटर और सुप्रीम कोर्ट के लिए एडिशनल एडवोकेट जनरल और स्टैंडिंग काउंसिल का चयन करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में सरकारी वकीलों के चयन के लिए भी नयी नियमावली बनायी गयी है। अब सरकारी वकीलों के चयन के लिए तीन सदस्य कमेटी बनेगी।

नई नियमावली में सरकारी वकील प्राइवेट प्रैक्टिस करेंगे या नहीं या फिर इसका स्वरूप क्या होगा, इन सबका स्पष्ट प्रावधान है। पहले विभागीय मंत्री की अध्यक्षता वाली कमेटी ही चयन करती थी। अब इसकी प्रक्रिया नए सिरे से तय की गयी है। हालांकि अब भी अंत में विभाग के पास ही सूची अनुमोदन के लिए आएगी।

यह भी पढ़ें:  री नीट यूजी 2026: आंसर-की जारी, आपत्ति के लिए सिर्फ आज रात तक का समय!

एडवोकेट जनरल की अध्यक्षता में कमेटी होगी। इसमें विधि सचिव और विधि विभाग के संयुक्त सचिव सदस्य होंगे। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार विधि पदाधिकारी (वचनबद्धता) नियमावली 2023 की सहमति दे दी गयी।

अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि नए प्रावधान के तहत जिला स्तर पर डीएम और जिला जज वकीलों का पैनल बनाकर भेजेंगे। बाद में राज्यस्तरीय कमेटी इनका चयन करेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा: जैमर-CCTV से होगी निगरानी, नकल की तो सीधे जेल!

Bihar Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून को 24 केंद्रों पर होगी। कदाचार रोकने के लिए जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक और सख्त जांच के इंतजाम#BiharPoliceExam,#DarbhangaNews,#ExamFairness

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews