मुख्य बातें: तस्करी पर रोकथाम सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने पर हुई वार्ता, देशज टाइम्स फोटो: सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग करते दोनों देशों के जवान
हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसएसबी 48 वीं वाहिनी पिपरौन व नेपाल एपीएफ के जवानों ने ज्वाइंट पेट्रोलिंग की। पिपरौन कैंप इंचार्ज इंस्पेक्टर करनैल चंद्र के नेतृत्व में जवानों ने नेपाल जटही पोस्ट के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की।






पेट्रोलिंग में सीमा पर विधि-व्यवस्था के अलावा दोनों देशों के बीच तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने पर वार्ता हुई। पेट्रोलिंग बॉर्डर पीलर संख्या 254/10 से 285/10 तक हुई।
इस दौरान बॉर्डर पीलर की जांच की गई। तदुपरांत दोनों देशों के बीच अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर वार्ता हुई। कंपनी इंचार्ज ने बताया कि समय-समय पर दोनों देशों के जवानों के द्वारा ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया जाता है।
इसमें मुख्य रूप से बॉर्डर पीलर संख्या की जांच व सीमा पर अमन चैन के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। पेट्रोलिंग में एसएसबी के एएसआई संजीत कुमार दास, नेपाल एपीएफ के एएसआई सुनील कुमार दास सहित दोनों देशों के दर्जनों जवान शामिल थे।








