spot_img

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

spot_img
- Advertisement -

Prayagraj Coaching: प्रयागराज में मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद शुरू हुए विशेष जांच अभियान के तहत यह कदम उठाया गया है। बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन और भूमि उपयोग में विसंगतियां पाए जाने के बाद प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया है।

- Advertisement -

क्यों सील हुआ खान ग्लोबल क्लासेज?

पीडीए अधिकारियों के अनुसार, जिस भवन में यह प्रमुख कोचिंग संस्थान संचालित हो रहा था, उसके स्वीकृत उपयोग और वास्तविक गतिविधियों में भारी अंतर था। जोन संख्या-एक के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन का नक्शा व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए स्वीकृत था, जबकि कोचिंग संस्थान का संचालन सामुदायिक सेवा श्रेणी में आता है। भूमि उपयोग के लिए आवश्यक स्वीकृति न होने के कारण संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान छात्रों को बाहर निकाल कर कार्यालय भी बंद करा दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हो गई केंद्र में बदलाव की शुरुआत: केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, 6 साल का कार्यकाल पूरा होते ही छोड़ा पद, बदलने वाली है टीम मोदी? जानें वजह

पूरे प्रदेश में सख्त हुई जांच, अन्य संस्थानों पर भी खतरा

लखनऊ के अलीगंज इलाके में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद से पूरे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और भवन संबंधी दस्तावेजों की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों की समीक्षा शुरू की। जांच के दौरान कर्नलगंज क्षेत्र में स्थित मेजर कल्सी क्लासेज और सिविल लाइंस के सरदार पटेल मार्ग पर संचालित ध्येय आईएएस समेत कई अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण किया गया। प्रारंभिक पड़ताल में कई जगहों पर मानकों से जुड़ी कमियां सामने आई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा फैसला: मधुबनी में मुहर्रम तक सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसिल!

PDA की सख्त चेतावनी और आगे की कार्रवाई

पीडीए ने संस्थान के बाहर एक नोटिस भी लगाया है, जिसमें साफ चेतावनी दी गई है।

बिना अनुमति सील तोड़ने या दोबारा संचालन शुरू करने की कोशिश की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस चेतावनी के बाद शहर के अन्य कोचिंग संचालकों में भी चिंता बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में लगभग 50 कोचिंग संस्थानों को चिह्नित किया गया है, जिनकी चरणबद्ध तरीके से जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत मानचित्र, भूमि उपयोग की स्थिति, फायर एनओसी, विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र और लिफ्ट से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की जा रही है। करीब एक माह पहले भी एग्जाम पुर, सुपर क्लाइमैक्स और टारगेट ऑन जैसे बड़े संस्थानों पर इसी तरह की सीलिंग कार्रवाई की गई थी। आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले कई और संस्थानों पर गाज गिर सकती है।

यह भी पढ़ें:  हजारों लोग एक लेन पर: पटना में हाहाकार! 3 साल के लिए बैली रोड पर बदल गया ट्रैफिक, जानें क्या है नया नियम?

प्रयागराज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा मानकों और बिल्डिंग कोड से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान न केवल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि कोचिंग संस्थानों को भी नियमों का पालन करने के लिए मजबूर करेगा। आने वाले समय में कई और संस्थानों पर कार्रवाई होने की आशंका है, जिससे पूरे शिक्षा क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले के SSP ने 52 पुलिस अफसरों का किया ट्रांसफर, अब क्राइम पर लगेगी ब्रेक!

Kishanganj Police Transfer: किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 52 पुलिस पदाधिकारियों और कर्#KishanganjPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer