spot_img

बड़ी कार्रवाई: दाखिल-खारिज के लिए मांगे 3500! भोजपुर में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ दबोचा

Bhojpur Revenue Clerk Arrest: गड़हनी प्रखंड में निगरानी विभाग ने रिश्वत लेते जितेंद्र कुमार को दबोचा। जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली करने वाले कर्मचारी पर हुई इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

spot_img
- Advertisement -

Bhojpur Revenue Clerk Arrest: भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए निगरानी विभाग ने भोजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की है। गड़हनी प्रखंड के एक राजस्व कर्मचारी को 3500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में घूस लेने वाले इस कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

निगरानी डीएसपी गौतम कृष्णा के नेतृत्व में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। टीम ने राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को दबोचा। शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते ही निगरानी की टीम ने उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

दाखिल-खारिज के लिए मांगी थी रिश्वत

दरअसल, यह पूरा मामला एड़ौरा गांव के निवासी शिक्षक रामदेव राम से जुड़ा है। उन्होंने अपनी पत्नी हेवन्ती देवी के नाम खरीदी गई ढाई डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। कई बार आवेदन देने के बावजूद उनका काम नहीं हो रहा था। आरोप है कि राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने इस काम के बदले रामदेव राम से 3500 रुपए की मांग की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बादलों की लुकाछुपी : बिहार में गर्मी का सितम! उमस बढ़ाएगी परेशानी, यहां मेघ करेंगे अठखेली, जानें आपके शहर का मौसम अपडेट

घूस मांगने से परेशान होकर पीड़ित रामदेव राम ने निगरानी थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच और सत्यापन में मामला सही पाया गया। इसके बाद निगरानी थाना में कांड संख्या 74/2026 दर्ज किया गया।

प्रखंड कार्यालय में मचा हड़कंप

योजनाबद्ध तरीके से बिछाए गए जाल के तहत, जैसे ही शिकायतकर्ता ने राजस्व कर्मचारी को रिश्वत की राशि दी, निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद गड़हनी प्रखंड कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें:  'तुमको बर्बाद कर देंगे, रोड पर भीख मांगने को मजबूर हो जाओगे': पुलिस ने... रौशन आनंद का सनसनीखेज बयान, पढ़िए

क्षेत्र में लंबे समय से जमीन संबंधी कार्यों में अवैध वसूली की चर्चाएं थीं। इस गिरफ्तारी को भ्रष्टाचार पर एक बड़ी चोट माना जा रहा है। आम लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की मांग की है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses

Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल: इस जिले के SSP ने 52 पुलिस अफसरों का किया ट्रांसफर, अब क्राइम पर लगेगी ब्रेक!

Kishanganj Police Transfer: किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 52 पुलिस पदाधिकारियों और कर्#KishanganjPolice,#BiharNews,#PoliceTransfer