spot_img

Darbhanga में जमीन मापी के दौरान गरजी गोली, APM के उस्मा गांव के पास अपराधियों का तांडव, कई राउंड फायरिंग, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: ,जमीन मापी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में दो जख्मी, दर्जन भर अपराधियों ने जमीन मापी कर रहे लोगों पर की 20 से 25 राउंड फायरिंग, दो खोखा बरामद, बाकी जंगल मे गुम

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के एपीएम थाना क्षेत्र में उस्मा गांव के समीप जमीन विवाद को लेकर अंधाधुंध 20 से 25 राउंड फायरिंग हुई है। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

घायलो को स्थानीय लोगी की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी महेश पासवान एवं चंदन कुमार बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

बताया जाता है कि दो बीघा 7 कठा जमीन जमीन की मापी चल रही थी। इसी दौरान 20 से 25 की संख्या बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तहलका मचा दिया। जमीन पर मापी कर रहे लोग एवं काम कर रहे हैं मजदूर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।अपराधी फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम... बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

जमीन मापी करवा रहे राम लखन पासवान ने बताया है कि हम यहां करीब 2 बीघा 7 कठा जमीन का एग्रीमेंट कांति देवी बेलवा गंज से करवाए हैं। उसी का मापी एवं पिलर पोलिंग का काम चल रहा था।

इसी दौरान 20 से 25 की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग करते हुए हम लोगों को खदेड़ दिया। और, उसी में से कुछ लोग पिलर को उखाड़ कर फेंकने लगा। हम लोग जब दोबारा उसको खदेड़ने की कोशिश किए तो वह लोग पुनः फायरिंग करते हुए इधर-उधर भाग गया। हमने एपीएम थाना एवं सदर डीएसपी को सूचना दी। मौक़े पर पहुंचे पुलिस को दो खोखा भी बरामद हुआ। अन्य खोखा जंगल में गुम हो गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

घायल चंदन कुमार ने बताया कि हम जमीन पर मापी करवा रहे थे। इस दौरान 20 से 25 अपराधी बाइक पर होकर आए।अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसी में कुछ अपराधियो ने पिस्टल की बट मारकर सिर फोड़ दिया ।

सूचना मिलने पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि कुछ अपराधियो द्वारा फायरिंग किया गया है। लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan

चौंकाने वाला खुलासा: ‘वीपी सिंह की गोद में खेला हूं’ – तेजस्वी यादव का पूर्व PM को श्रद्धांजलि संदेश

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वह वीपी सिंह की गोद में खेले हैं और उनके परिवार का उनसे गहरा व्य#TejashwiYadav,#VPSingh,#MandalCommission

मुहर्रम : दरभंगा पुलिस ने कसी कमर, एंटी राइट गन, टियर गैस और वॉटर कैनन जैसे अत्याधुनिक उपकरण | पढ़िए -दंगा रोकने की ऐसी...

Darbhanga News: मुहर्रम से पहले दरभंगा पुलिस ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी के निर्देशन में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल हुआ।#DarbhangaNews,#MuharramSafety,#BiharPolice

बिहार में मौसम का डबल अटैक: 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट, सीमांचल में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा!

Bihar Weather: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार के कारण मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं स#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert