spot_img

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

spot_img
- Advertisement -

Akash Deep Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बुधवार को अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव के अपने पैतृक आवास से बारात लेकर वाराणसी पहुंचे और डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंध गए। इस भव्य समारोह में दोनों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया।

वाराणसी में आयोजित विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आकाश दीप और अक्षिता राज ने सात फेरे लिए। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार, मित्र और बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे, जिन्होंने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

- Advertisement -

वाराणसी में हुए वैदिक रीति-रिवाज से विवाह

आकाश दीप और अक्षिता राज का विवाह समारोह वाराणसी में संपन्न हुआ। यहां सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। नवदंपती ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने की शपथ ली। इस दौरान पूरे माहौल में खुशी और उल्लास छाया रहा।

पैतृक गांव में कई दिनों तक चला उत्सव का माहौल

आकाश दीप के पैतृक गांव बड्डी में पिछले कई दिनों से उत्सव जैसा माहौल बना हुआ था। विवाह पूर्व की रस्में धूमधाम से आयोजित की गईं, जिनमें ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। 21 जून को तिलक की रस्म हुई, जिसके बाद 22 जून को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया। 23 जून को हल्दी की रस्म अदा की गई, जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए।

बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जब आकाश दीप दूल्हे के लिबास में अपने पैतृक आवास से निकले, तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने चहेते क्रिकेटर को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया, जिसके बाद बारात वाराणसी के लिए रवाना हुई। रास्ते भर भी लोगों ने उनका स्वागत किया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

शादी में पहुंचे पवन सिंह समेत कई दिग्गज

आकाश दीप के विवाह समारोह में खेल, राजनीति, प्रशासन और मनोरंजन जगत से जुड़े कई विशिष्ट लोग शामिल हुए। भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह की मौजूदगी भी खूब चर्चा में रही। उनके पहुंचते ही प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी भी नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।

संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर बना प्रेरणा

गांव की साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय करने वाले आकाश दीप आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर उन्होंने क्रिकेट जगत में एक खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनकी शादी को लेकर रोहतास ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विवाह समारोह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहीं, जहां क्रिकेट प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को बधाई दी और उनके सुखद व सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

दुल्हन अक्षिता राज के पैतृक गांव मानिकपुर में भी बेटी की शादी को लेकर भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल रहा। दोनों परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी वैवाहिक रस्मों को संपन्न कराया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights

बिहार में मौसम का ‘अजीब’ मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज! जहां एक तरफ 14 जिलों में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी बिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। जान#BiharWeatherAlert,#BiharHeatwave,#BiharMonsoon