गया, देशज टाइम्स। झारखंड के गुमला से पटना के मसौढी आ रही महारानी एक्सप्रेस यात्री बस हथिया बाबा के पास एक ट्रक से टकरा गई। इससे ग्यारह लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।
दुर्घटना सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे के आसपास की है। गया जिले की सीमा से करीब चार किमी पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग-2जीटी रोड पर यह भीषण हादसा हुआ। हजारीबाग के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों का प्राथमिक इलाज चौपारण में करने के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग और रांची रेफर कर दिया है। घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पहले यात्री बस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरायी।फिर गया के बाराचट्टी की ओर से सरिया लोडेड ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें 11लोगों के मारे जाने की खबर है जिनमें गया के भी लोग हैं। मृतकों मेंं.उपेंद्र बर्णवाल,.उनका बेटा आदित्य कुमार गया, बिहार। भारती देवी रांची ,रामानंद पासवान नंदू बीघा बिहार,.बंधनी मुंडा,रांची व शिव शंकर प्रसाद, रांची के शव की शिनाख्त हो गयी है। घायलों के नाम हैं, डोली बर्णवाल- गया, प्रदीप शर्मा -सनीपुर, रामानंद पासवान,नंदूबिगहा ,खुशबू कुमारी रांची ,.निलेश कुमार चंदेल /यूपी ,शौर्य कुमार रांची, पप्पू कुमार-बालूमाथ, उमेश तिवारी, पिंटु कुमार- बालूमाथ,मधु कुमार आनंद-रांची, सौरभ कुमार-गया ,सुनील कुमार -रांची, प्रियाणदेवी .बुलबुल कुमारी- गया ,कौशल कुमार- गया ,कपिलदेव प्रसाद- ठाकुर बिगहा, मीना शर्मा ,कारु बलराम- गया, रंजू देवी-बालूमाथ , सुधीर शर्मा रांची व संतन विश्वकर्मा रानीगंज गया हैं।
Bihar Teacher Shortage: जाले के मध्य विद्यालय जोगियारा में शिक्षकों की भारी कमी से 323 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी के शिक्षक#BiharTeacherShortage,#JaleNews,#EducationCrisis
Darbhanga Landless: दरभंगा के बेनीपुर में 60 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा मिलने के एक साल बाद भी कब्जा नहीं मिला। मंगलवार को उन्होंने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन कर तत्काल दख#DarbhangaNews,#BiharLand,#BhumihinAdhikar
Bihar Measles Rubella Vaccination: बिहार सरकार ने खसरा-रूबैला जैसी जानलेवा बीमारियों के उन्मूलन के लिए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। वर्ष 2026 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लेकर, राज्य स्वास्थ्य समि#BiharNews,#MeaslesRubella,#ChildHealth
Bihar Skill Development: बिहार के दरभंगा को पीएम सेतु योजना के तहत कौशल विकास का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने रामनगर और बेनीपुर आईटीआई के विश्वस्तरीय विकास के लिए 241 करोड़ रुपये मंज#BiharNews,#SkillDevelopment,#Darbhanga
You must be logged in to post a comment.