spot_img

JDU के पूर्व MLC Ranveer Nandan का JDU से इस्तीफा, तुरंत पार्टी ने थमाया निष्कासन वाला पत्र, क्योंकि तैयारी बड़ी थी…

spot_img
- Advertisement -

सुनील सहनी, पटना। जदयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने किस कारण से इस्तीफा दिया है। इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

- Advertisement -

इस्तीफे की कॉपी नीतीश कुमार को भी भेजा है। रणवीर नंदन ने अपने इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया है कि वे क्यों जेडीयू छोड़ रहे हैं। लेकिन उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी में जो चर्चा है, उसके मुताबिक वे बड़े बेआबरू होकर नीतीश के कूचे से निकले हैं।

- Advertisement -

पार्टी की मुख्यधारा से बिल्कुल अलग थलग कर दिये गये थे। कभी उनकी गिनती नीतीश कुमार के किचन कैबिनेट के सदस्यों में होती थी। लेकिन अब उन्हें पार्टी के 12 प्रदेश प्रवक्ताओं में एक प्रवक्ता बनाकर छोड़ दिया गया था। दो दिन पहले नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ बैठक की थी। उस बैठक से भी रणवीर नंदन गायब थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा बदलाव: 1000 आंगनबाड़ी बनेंगे 'नंद घर', बच्चों से महिलाओं तक की बदलेगी तकदीर!

जानकारी के अनुसार,आज सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने अपना इस्तीफा ललन सिंह को भेजा। पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन ने बिना कोई कारण बताए जदयू से इस्तीफा दे दिया।

ललन सिंह को भेजे गए पत्र में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा कि, मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बदले में उन्हें जदयू के तरफ से निष्कासित कर दिया गया। इस्तीफा देने के दो घंटे बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उनके निष्कासन का पत्र निकाला।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

जेडीयू सूत्रों के मुताबिक उस बैठक में रणवीर नंदन को बुलाया नहीं गया था। वैसे भी पार्टी नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक जेडीयू के हर प्रवक्ता नियमित तौर पर पार्टी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। लेकिन रणवीर नंदन को इससे अलग रखा गया था। उन्हें जेडीयू की गतिविधियों से पूरी तरह से अलग थलग कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली भागने की फिराक में था भड़काऊ पोस्ट वाला, बक्सर स्टेशन पर दबोचा गया! |मुहर्रम से पहले सांप्रदायिक सौहार्द कायम

Nalanda Police: सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक और भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले माधव लाल कश्यप को बक्सर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था।#NalandaPolice,#BuxarNews,#CommunalHarmony

भागलपुर में गर्मी से बेहाल लोगों को मिली राहत, बिहार ट्रॉली साउंड ने लगाया ठंडा पानी का शिविर

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिहार ट्रॉली साउंड संगठन ने पेयजल शिविर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई। राहगीरों और श्रद्धालुओं को मिला ठंडा पानी, समाज में#BhagalpurNews,#BiharHeatwave,#CommunityService

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा फैसला! VC ने खुद दिया दो रिटायर कर्मियों को PPO, खुशी से झूमे कर्मचारी

Bihar Sanskrit University: दरभंगा के बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने दो सेवानिवृत्त कर्मियों को खुद PPO सौंपा, जिससे उन्हें पेंशन भुगतान की तत्काल राहत#BiharSanskritUniversity,#DarbhangaNews,#PPO

भागलपुर यूनिवर्सिटी के VC को ABVP ने दी चूड़ियां, कहा- ‘कुर्सी छोड़ दें!’

Bhagalpur University: भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति को ABVP ने चूड़ियां भेंट कर अनोखा विरोध दर्ज कराया है। छात्रों ने प्रशासनिक निष्क्रियता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुलपति स#BiharNews,#BhagalpurUniversity,#ABVPProtest