spot_img

Darbhanga के बिरौल सुपौल बाजार की किस्मत का खुलेगा ताला, लो बनने लगीं सड़क, हर दिल में है एसडीओ साहेब के लिए बड़ी खुशी, खुलेगा नवद्वार

व्यवसायी विनोद अग्रवाल, बिरौल चैबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रंजीत भगत, शंकर हार्डवेयर स्टोर्स सन्नी कुमार चौधरी, श्याम महथा, संतोष महथा कहते हैं, एसडीओ साहेब की यह पहल, हम व्यवसायियों के लिए अमूल्य है। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कहा, सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण होगा। निर्माण में लेटलतीफी नहीं चलेगी...

spot_img
- Advertisement -

बिरौल का सुपौल बाजार अब चमकेगा। उसे उसका तारणहार मिल गया है। एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बिरौलवासियों को हर वह सुविधा देने की ठानी है, जिसकी उम्मीद आम लोग अपने आलाधिकारी से करते हैं। हर उस उम्मीद पर उतरते एसडीओ श्री भारती आज बिरौल अनुमंडलवासियों के हर दिल में बसते उनकी संभावनाओं की नवद्वार के रूप में सामने हैं जहां, अभी-अभी सुपौल बाजार में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

- Advertisement -

चैंबर ऑफ कामर्स समेत स्थानीय व्यवसायियों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए एसडीओ श्री भारती को साधुवाद दिया है। कहा है, आपका यह सराहनीय कदम व्यवसायियों के लिए अमूल्य है। संपूर्ण व्यवसायी वर्ग आपके इस कदम की आज सराहा कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक से पुल घाट तक नाला का निर्माण कार्य होने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दो पहिया वाहनों क्या लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल था। हालांकि, नाला निर्माण में देरी से जो समस्याएं व्यवसायियों को झेलनी पड़ी, वह कष्ट खुद बयां करता है। मगर, उन कष्टों को दूर करने वाला उनका तारणहार उन्हें मिल गया है। अब कभी उन्हें परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुफ्त कानूनी सलाह, 12 दिसंबर को लोक अदालत से सुलझेंगे आपके मामले!

मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि दस महीनों से सुपौल बाजार में जहा नाला निर्माण को लेकर बीच सड़क की खुदाई से यहां काफी परेशानी खड़ी हो गई थी। बाजारवासियों समेत बाजार आने वाले लोगों का रहना मुश्किल था।

व्यवसायियों का व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया था। वही गुरुवार को देर रात से सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से बाजारवासियों के चेहरों पर खुशी देखा जा है। ठेकेदार की ओर से नाला निर्माण कार्य मे कोताही बरतने जाने पर व्यवसायियों का व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गया। इससे आक्रोशित व्यवसायियों की ओर से जल्द नाला निर्माण एवं उसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर अनशन भी किया गया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में विकास की रफ्तार हुई तेज, DM Kaushal के एक फैसले से बदल जाएगी शहर की तस्वीर! पढ़िए - दिल्ली मोड़ बस स्टैंड और मदारपुर नाला पर Big Update

तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार कापर ने अनशनकारी से वार्ता कर जल्द नाला का निर्माण कार्य पूर्ण तथा उसके बाद सड़क का भी जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाने की आश्वासन देते हुए जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया था।

इस बीच तत्काकिल एसडीओ श्री कापर का तबादला हो गया.वही जैसे ही एसडीओ उमेश कुमार भारती का पदस्थापना बिरौल हुआ। सबसे पहले पदस्थापना के तीन दिन के बाद एसडीओ श्री भारती से सुपौल बाजार का स्थिति का जायजा लिए। इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुए।

इसके बाद उन्होंने बाजार की समस्याओ की निदान के लिये युद्ध स्तर पर अपनी पहल शुरू कर दी। एसडीओ श्री भारती ने इस समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए पथ निर्माण विभाग बेनीपुर के कार्यपालक अभियंता को स्थल पर बुलाकर इन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  LNMU छात्रों के लिए बड़ी खबर! ग्रेजुएशन में दाखिले का आखिरी मौका, 20 हजार से ज्यादा को मिली कॉलेज सीट

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व नाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया.नाला का निर्माण कार्य तो जल्द ही पूर्ण हो गयी,लेकिन इस बीच बारिश होने से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पायी। मौसम ठीक होते ही एसडीओ श्री भारती ने संवेदक एवं विभाग को दीपावली से पूर्व हरहाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा है।

इधर, व्यवसायी विनोद अग्रवाल, बिरौल चैबर ऑफ कॉमर्स के सचिव रंजीत भगत, शंकर हार्डवेयर स्टोर्स सन्नी कुमार चौधरी, श्याम महथा, संतोष महथा समेत अन्य व्यवसायियों ने बताया कि अब व्यवसायियों का दुख दर्द दूर हो जाएगा। हमारी बहुत बड़ी शुभकामना एसडीओ साहेब के साथ है।

इधर, एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि संवेदक एवं पथ निर्माण विभाग को जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। अब निर्माण कार्य में लेटलतीफी नहीं चलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अररिया में भयानक हादसा! मिट्टी में दबे चार मासूम, दो की मौत, NH-27 पर ग्रामीणों का भारी बवाल

Bihar News: अररिया के नरपतगंज में अवैध मिट्टी कटाई से पूर्वी कोसी नहर का बांध धंस गया, जिससे 8 और 7 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-27 जाम कर मुआवजे#BiharNews,#ArariaAccident,#IllegalMining

पटना में अब सिर्फ एक बटन दबाते ही दौड़ी आएगी पुलिस! 31 जगहों पर मिल रही ये खास सुविधा

Patna Security: पटना की सुरक्षा में बड़ा बदलाव! शहर के 31 प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स अब सीधे डायल 112 से जुड़ेंगे। एक बटन दबाते ही पुलिस तुरंत पहुंचेगी, जिससे#PatnaSecurity,#Dial112,#BiharPolice

बड़ी खबर! बिहार की Vande Bharat अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी, यात्रियों की हो गई मौज

Bihar Vande Bharat: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र जंक्शन पर रविवार से आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया है। इससे पटना पश्चिम और आसपास के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत म#BiharVandeBharat,#PatliputraJunction,#IndianRailways

दर्दनाक Supaul Road Accident ! सुपौल में ट्रैक्टर ने ली पति-पत्नी और साली की जान, एक ही परिवार के तीन खत्म

Supaul Road Accident: सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। वीरपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी और साली को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।#SupaulRoadAccident,#BiharAccident,#RoadSafety