PM मोदी ने दिवाली पर सुनाया देश को बड़ा फैसला: नक्सलवाद खत्म, अब बस इस ‘नक्सलियों’ से खतरा | बचना है!
PM Modi Naxalism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर सुरक्षाबलों के साथ जश्न मनाते हुए नक्सलवाद पर निर्णायक जीत की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने 'दिमागी नक्सलियों' से देश को लगातार सतर्क रहने की गंभीर चेतावनी भी दी।
PM Modi Naxalism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए देश के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि भारत ने नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों लंबी लड़ाई जीत ली है। प्रधानमंत्री ने इसे एक असाधारण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त है। करोड़ों देशवासी अब नक्सलवाद के खौफ से बाहर आ चुके हैं। इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय उन्होंने सुरक्षा बलों के जवानों के त्याग और सेवा भाव को दिया।
नक्सली खत्म हुए, पर ‘दिमागी नक्सलियों’ से खतरा बाकी
पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘नक्सली खत्म हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जंगलों से हथियारबंद नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है। ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। कई राजनीतिक दलों में, अलग-अलग संगठनों में भी इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है। हमें इन्हें पहचानना है, इन्हें परास्त करना है और देश को सुरक्षित करना है।’
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 2026 की दिवाली बेहद खास होगी, क्योंकि देश ने इस बड़ी चुनौती को पार कर लिया है। उन्होंने सुरक्षा बलों को 140 करोड़ देशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। बस्तर, जो कभी नक्सली आतंक का गढ़ था, अब विकास की नई राह पर चल पड़ा है। पीएम मोदी ने बताया कि हिमालय में कारगिल से लेकर सर क्रीक और आईएनएस विक्रांत तक, जवानों के साथ बिताई हर दिवाली उनके लिए यादगार रही है। उन्होंने सीआरपीएफ, कोबरा, BSF, ITBP, SSB, IRB, राज्यों की पुलिस और बस्तर फाइटर्स की सेवाओं की विशेष सराहना की।
एक समय था जब देश के करीब 20 राज्यों के 230 से ज्यादा जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे और हर साल लगभग 2,000 नक्सली हमले होते थे। प्रधानमंत्री ने 2010 में दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ के 76 जवानों की शहादत और उसी साल 44 आम नागरिकों की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अकेले छत्तीसगढ़ में 1,000 से अधिक जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया है। पीएम मोदी ने दावा किया कि 2014 के बाद केंद्र सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों को मिले फैसलों की पूरी आजादी के कारण यह संभव हो पाया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की फंडिंग और फेक करेंसी नेटवर्क पर चोट की गई, जिससे हथियारों की सप्लाई, आवाजाही और भर्ती पर प्रभावी रोक लगी। यह एक बड़ी सफलता है कि पिछले 47 सालों में पहली बार, बीते एक साल में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के किसी जवान की जान नहीं गई।
नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं। 15,000 किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बनाई गईं और 9,500 से अधिक मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इन क्षेत्रों में लगभग 200 एकलव्य स्कूल, 50 आईटीआई और इतने ही स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले गए हैं। हजारों डाकघर, बैंक शाखाएं और एटीएम भी स्थापित किए गए हैं। पीएम जन-मन योजना के तहत सुदूर गांवों तक पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए भी विशेष योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बस्तर में अब ओलंपिक जैसे खेल आयोजन हो रहे हैं और बच्चे बंदूक की जगह खेलों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पिछले 12 सालों में 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं, जिसका श्रेय जनधन, पीएम आवास, मुद्रा, स्वनिधि, आयुष्मान भारत, मुफ्त राशन, स्वच्छ भारत और हर घर जल जैसी योजनाओं को जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि नक्सलवाद पर यह जीत कोई विराम नहीं, बल्कि एक नई उड़ान का मंच है। उन्होंने जवानों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि देश अब नशा-मुक्त भारत, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को भी हासिल करेगा।
Bihar EOU: बिहार सरकार ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को मजबूत करने के लिए 143 नए पदों को मंजूरी दी है। इसमें DIG और SP स्तर के अधिकारी भी शामिल होंगे, जिससे राज्य में आर्थिक#BiharEOU,#EconomicCrime,#BiharPolice
India A Cricket: बीसीसीआई ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव किया है। रजत पाटीदार चोट के कारण बाहर, रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि आ#IndiaACricket,#RinkuSingh,#ACCRisingStars
Bihar Free Electricity: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने का विकल्प मिलेगा, इसके लिए 1 दिसंबर से विशेष अभिय#BiharFreeElectricity,#SamratChoudhary,#BiharNews
Jamui Online Gaming: जमुई में ऑनलाइन गेम 'रोबॉक्स' के जरिए नाबालिगों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में धकेला जा रहा था। विदेशी हैंडलर सरकारी वेबसाइट्स हैक करने का टास्क दे रहा था। पुल#JamuiNews,#OnlineGamingThreat,#CyberCrimeBihar