spot_img

ये देवी पूजा किस काम की…..Ultrasound में निकला गर्भ में पल रही है बेटी, बेटे की चाहत में गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से बड़ी खबर है जहां अभी अभी दुर्गापूजा में लोगों ने देवी की दस दिनी पूजा अर्चना की मगर उसी देवी तुल्य एक बेटी को गर्भ में ही मार डाला। इस बेटी का दरिंदा पिता इतना भयानक खेल खेला जहां उसने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। क्योंकि उसके पेट में पल रहा गर्भ अल्ट्रासाउड में बेटी निकली। बेटे की चाहत में अंध इस पिता ने अपनी गर्भवती  पत्नी को ही मार डाला। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,मानपुर थाना इलाके के केवल बिगहा गांव में बीती रात एक हैवान पति उदित चौहान ने पत्नी 30 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी  की मारपीट और गला दबाकर कर हत्या दी। वहीं घटना की सूचना पड़ोसी की ओर से पुलिस और मृतक महिला के परिजनों को दी गई। महिला 6 माह की गर्भवती थी।

- Advertisement -

पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया गया जिसमें बताया गया कि पेट में पल रहे शिशु लड़की है, फिर पति ने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बीती रात पत्नी कुसुम देवी की हत्या कर दी। मौके से आरोपी पति फरार है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्ट्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

बहन माधुरी देवी ने बताया कि ससुराल वाले बराबर से मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे। दो बेटी और एक बेटा था। मायके वालों ने पति पर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले अल्ट्रासाउंड करवाया जिसमें बेटी होने की बात बताई गई फिर पति ने इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले में मानपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला गर्भवती थी। आरोप लगाया जा रहा है कि पेट में पल रहे बेटी होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया हैद्ध पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime