दीपक कुमार,मुजफ्फरपुर। कांटी के कोल्हुआ पैगंबरपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसएसपी, डीडीसी एसडीएम बेस्ट समेत अन्य अधिकारियों ने किये शिरकत। पढ़िए पूरी खबर
जिलाधिकारी प्रणव कुमार व डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जनसमस्याओं का निदान भी लगातार हो रहा है।

एसएसपी राकेश कुमार ने कहा कि जिलेवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस की ओर से लगातार बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, इसमें लगातार सफलता भी मिल रही हैं।
जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने बूढ़ी गंडक नदी में हर वर्ष हो रहे कटाव एवं जल जमाव से मुक्ति दिलाने की अनुरोध जिला प्रशासन से किया, जिसपर जिलाधिकारी ने आवश्यक पहल करने की बात कही।
इस जन संवाद कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी समेत कांटी प्रखंड के कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

















