spot_img

Darbhanga से Muzaffarpur जा रहे ट्रक चालक को आई झपकी, ट्रक लुढ़का, घर में घुसा, सबकुछ तहस-नहस

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ पर बीती रात ट्रक चालक को ऐसी झपकी आई कि भीषण हादसा हो गया। हालांकि, इस दौरान किसी की जान भी चली जाती लेकिन ऊपर वाले का शुक्र है कि बीती रात ऐसा कुछ नहीं हुआ।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जहां मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा ट्रक संतुलन बिगड़ने से कुमरपट्टी में प्रमोद साह के घर पर लुढ़क गया। घर में उस दौरान प्रमोद साह शौच करने के लिए बाहर निकल गए थे। ऐसे में हादसे की किसी की जान नहीं गई लेकिन जान-माल का काफी नुकसान (Truck driver dozed off, truck rolled, entered house) हुआ। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दीपावली-छठ पर जानलेवा हो सकती है एक गलती! अग्निशमन विभाग ने बताया- कैसे सुरक्षित रहेगा अलीनगर!

जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि में हुई इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। चीख पुकार मचते ही घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रमोद साह का मकान, साइकिल, ठेला एवं घर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! कार-बाइक की भीषण टक्कर में BPSC अभ्यर्थी युवक की मौत, 4 घंटे जाम रही सड़क

साथ ही पक्का मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रक का चालक और सहचालक मौके से भाग निकला। बताया गया है कि मध्य रात्रि के समय दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक के चालक को झपकी आ गई। जिससे गाड़ी असंतुलित होकर मध्य विद्यालय कुमरपट्टी की चाहरदिवारी के पास से लूढकते हुए प्रमोद साह के घर में घुस गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News दरभंगा में शराबबंदी: सरकारी क्वार्टर में प्रधान लिपिक पी रहा था दारू, DM Kaushal ने तुरंत किया सस्पेंड!

बताया गया है कि प्रमोद साह कुछ देर पुर्व बिछावन से उठकर शौच के लिए निकले ही थे कि यह घटना हो गयी। जिससे उनकी जान बच गई। सिमरी पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है। आगे की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया

Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में ग्रामीणों की बहादुरी ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा होने से बचा लिया। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी को पकड़#KusheshwarAsthan,#ChildRescue,#BiharCrime

बड़ी खबर! ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज का रास्ता, अब नहीं रुकेगा तेल का जहाज

India Iran Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से छूट दे दी है। इस फैसले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापारिक राहें आसान होंगी।#IndiaIran,#StraitOfHormuz,#EnergySecurity

Darbhanga News दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! कार-बाइक की भीषण टक्कर में BPSC अभ्यर्थी युवक की मौत, 4 घंटे जाम रही सड़क

Darbhanga News: दरभंगा में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय राजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक सड़क जाम र#DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#RoadSafety

तीन दशक पुराना राज! बिहार के गोपालगंज में आए 173 विदेशी नागरिक कहां गए? अब NIA खंगालेगी रिकॉर्ड

Bihar Foreign Nationals: गोपालगंज में तीन दशक पुराने विदेशी नागरिकों के आगमन का मामला फिर सुर्खियों में है. 1990 से 2015 के बीच पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और रूस से आए 173 नागरिकों की वापस#BiharNews,#GopalganjPolice,#ForeignNationals