spot_img

Darbhanga में जयकुमार की मौत Big Mystery, हुई थी हत्या? पुलिस की तहकीकात का लाइन-लेंथ तो यही है…?

विश्वविद्यालय थाना के बेला दुर्गा मंदिर के पास जयकुमार की हादसे में मौत में कई आयाम जुड़ गए हैं। मौत में अब एक दोस्त की इंट्री हुई है जिसपर हत्या करने का शक है। आशंका है, उसी ने वाहन के नीचे उसे धकेल दिया। अब सिटी एसपी सागर कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते जांच का आदेश एसडीपीओ अमित कुमार को दिया है। विवि थानाध्यक्ष मदन प्रसाद भी जांच में जुटे हैं। सीसीटीवी से कई राज उठे हैं। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार की देर रात जय कुमार पासवान की मौत में नया एंगल जुड़ गया है। अब इस मौत में नया मोड़ आ जानने से (New twist in Jayakumar’s death in Darbhanga, was it murder?) पुलिसिया तहकीकात की लाइन और लेंथ ही बदल गई है।

- Advertisement -

दरअसल, अब तक जिस जयकुमार की मौत को परिजन समेत आम स्थानीय लोग हादसे की वजह मान रहे थे वह अब हत्या में बदल गई है। ऐसा CCTV फुटेज के सामने आने से हुआ है जो हत्या की गवाही दे रहा है।

- Advertisement -

इस हादसे की मौत से बड़ा पर्दा भी उठा रहा है कि आखिर वह कौन था जिसने जयकुमार को वाहन के नीचे धकेला। पुलिस जल्द इससे पर्दा हटाने वाली है। क्योंकि तेज-तर्रार सिटी एसपी सागर कुमार ने एसडीपीओ और युवा जोश के अमित कुमार को इसकी कमान सौंपी है जो अपनी तहकीकात से राज का पर्दाफाश करेंगे कि आखिर सड़क दुर्घटना में यह मौत नहीं हुई बल्कि चलती ट्रक के सामने दोस्त ने जयकुमार को धक्का दिया था…आखिर दोस्त की बेवफाई की वजह क्या है…यहीं से पड़ताल की जड़ खोदी जा रही है। पढ़िए रितेश कुमार सिन्हा की यह रिपोर्ट…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Durga Puja अलर्ट! कोलकाता हादसे के बाद दरभंगा में मचा हड़कंप, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ी, ये नंबर रखें अपने फोन में

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार की देर रात जय कुमार पासवान की मौत मिनी ट्रक की ठोकर से नही बल्कि उसके पास खड़े एक दोस्त के द्वारा ट्रक के सामने धक्का देकर फेंकने से हुआ था। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में साफ साफ दिख रहा है कि एक घर के पास दो से तीन लोग खड़े है और

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

अचानक एक तेज गति मिनी ट्रक के सामने एक दोस्त ने ही जय कुमार को धक्का देकर ट्रक के सामने फेंक देता है फिर बाकी दोस्त आगे की तरफ भागते हुए दिख रहा है। हालॉकि अभी तक इस वीडियो में धक्का देने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस अब इस मामले को अब हत्या मानकर जांच करने में जुट गई है।

मृतक की पहचान विश्विद्यालय थाना क्षेत्र बेला शंकर निवासी मंगल पासवान के पुत्र जयकुमार पासवान (20) के रूप में हुई थी। घटना के बाद से ट्रक का चालक एवं खलासी फरार था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मौके से जब्त कर लिया था, लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में बच्चों की लड़ाई में घर में घुसे बदमाश, दंपती को पीटा, सोना-नकद लूटा!

घटना से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। उसमें घटना के समय एक युवक जयकुमार पासवान को ट्रक के सामने अचानक से धकेलते हुए देखा गया जिससे मौके पर ही जय कुमार की मौत हुई थी। जयकुमार को धकेलने के बाद वह युवक वहां से फरार हो गया। हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं, विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई नया आवेदन नहीं मिला है। सीसीटीवी फुटेज देखने को मिला इसकी जांच की जा रही है। धक्का देने वाले युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं जानकारी देते सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि विश्विद्यालय थानाक्षेत्र बेला दुर्गा मंदिर के पास ट्रक से युवक की मौत के मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है। इसमे मृतक को एक लड़का तेज रफ्तार के सामने धक्का देता हुआ नजर आ रहा है। उसकी सीसीटीवी फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस में दो दरोगा की फ़ेरबदल -‘पुलिस दीदी’ की हुई वापसी! SSP जगुनाथ रेड्डी ने किया ट्रांसफर, लड़कियों में जगी नई उम्मीद

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 'पुलिस दीदी' के नाम से मशहूर दरोगा ईशु रानी को नेहरा थाना की नई जिम्मेदारी मिली है, जिससे छात्राओं में खुशी है। #DarbhangaPolice,#PoliceDidi,#BiharNews

Madhubani News लापता बेटी मिली! मधुबनी पुलिस ने अयोध्या से गायब युवती को परिवार से मिलवाया, जानें पूरी कहानी

Bihar Police: मधुबनी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से लापता एक युवती को खुटौना थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पर #BiharPolice,#MadhubaniNews,#MissingGirl

दरभंगा में अकेली महिला पर जानलेवा हमला, अगरबत्ती देने के बहाने घर में घुसा शख्स, DMCH में भर्ती

Bihar Crime: बिहार के दरभंगा में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ है। घर में अकेली सो रही महिला पर अगरबत्ती देने के बहाने घुसे युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप स #BiharCrime,#DarbhangaNews,#CrimeAgainstWomen

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हमला: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, सलमान खान के करीबियों को भी धमकी!

Lawrence Bishnoi Gang: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू में हुई गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी, जबकि सलमान खान के करीबियों को #LawrenceBishnoiGang,#TigerShroffAttack,#MumbaiCrime