spot_img

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | दरभंगा में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों का बड़ा उपद्रव

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | दरभंगा में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान उपद्रवियों का बड़ा उपद्रव सामने आया। हालांकि, इन उपद्रवियों को यह नहीं पता, दरभंगा किन हाथों में आज सुरक्षित है। दरभंगा के पास तेज-तर्रार डीएम राजीव रौशन हैं तो युवा जोश से लबरेज एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी। इन दोनों के रहते, उपद्रवी कभी भी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकते।

- Advertisement -

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | दरभंगा डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित

हां, कुछ विध्न जरूर डाल सकते। माहौल में खटास जरूर पैदा कर सकते। सो आज किया…मगर, प्रशासन की चुस्त और सधा कार्यशैली से सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हंगामा को तत्काल शांत कर लिया गया। डीएम श्री रौशन और एसएसपी श्री रेड्‌डी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर तत्काल माहौल को अपने कब्ते में कर लिया। पुलिस बल तैनात है। माहौल पर पुलिस की पूरी पैनी नजर है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | सदर के तारसराय मुरिया में अशांति फैलाने की कोशिश

जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक, उवद्रवियों ने करीब आधे दर्जन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि आधे दर्जन से ज्यादा लोग भी इसमें जख्मी हैं। मामला, दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के तारसराय मुरिया का है जहां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | कुछ जख्मी हैं, इलाज चल रहा है…पत्थर फेंके गए

दोनो पक्षों के पथराव किया गया है। इस पथराव में करीब आधे दर्जन लोगों घायल हो गए है जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। उवद्रवियों ने सिर्फ पथराव ही किया ये सरस्वती प्रतिमा को बजी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं करीब आधे दर्ज घरों में लूटपाट करते हुए तोड़फोड़ मचाया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं

उपद्रव कितना बड़ा था इसकी तस्दीक तस्वीरों से होता है। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी घटना स्थल पर कैंप रहे हैं। पूरे इलाके में को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिला प्रशासन लोगों को समझाबुझाकर प्रतिमा विसर्जन करवाने का प्रयास कर रही है।

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | हालात देखते ही देखते बिगड़ गए…

जानकारी के अनुसार तारसराय मुरिया टोला में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर अचानक से कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस मामले को देखते ही देखते दोनो तरफ से पथराव शुरू हो गया। बताया जाता है कि उवद्रवियों की ओर से प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के कई घरों में उवद्रवियों ने तोड़ फोड़ भी किया है।

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | पूरे इलाके में कई थानों की पुलिस जुटी है

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस की तरफ से भारी संख्या पुलिस सहित कई थानों की पुलिस को लगाकर इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए मामले को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया…सबकुछ शांतिपूर्ण है

घटना के संबंंध में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि घटना को देखते हुए भारी मात्रा में बीएमपी जिला पुलिस और कई थानों की पुलिस के साथ स्थिति को कंट्रोल में कर लिया गया है। वही प्रतिमा का विसर्जन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा अभी स्थिति नियंत्रण में है।

Darbhanga News | Saraswati Puja Visarjan News | डीएम राजीव रौशन ने जो बताया, आप भी पढ़िए

वही, डीएम राजीव रौशन ने कहा कि सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान भालपट्टी ओपी क्षेत्र के तारसराय मुरिया में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ है। उवद्रवियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने बताया घटना प्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर बताया जा रहा है। वहीं इस घटना में कुछ लोगों के घरों को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी फिलहाल प्रतिमा विसर्जन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पथराव के चोटें भी आई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews

पूर्णिया में नए SSP शौर्य सुमन के आते ही हड़कंप! महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रुका, 4 DSP पर गिरी गाज

Purnia News: पूर्णिया के नए एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने पदभार संभालते ही सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने महज 12 घंटे में 26 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका और 4 डीएसपी से स्पष्टीकरण मांगा#PurniaNews,#BiharPolice,#ShauryaSuman