Darbhanga News | दरभंगा में अवैध उगाही करते यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने फर्जी दारोगा काे गिरफ्तार किया है। YouTube देखकर सीखा कैसे करते हैं ट्र्रैफिक पोस्ट पर उगाही। दरभंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां अवैध उगाही करते फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया, शहर नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर नो एंट्री में घुसे वाहनों से एक फर्जी दारोगा पैसे की उगाही कर रहा था…
Darbhanga News | तीन बार दारोगा भर्ती परीक्षा दे चुका है, यूट्यूब से सीखा
यह तीन बार दारोगा भर्ती परीक्षा दे चुका है। वहीं, जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है जहां यूट्यूब देखकर उसने ट्रैफिक पोस्ट पर पैसे उगाही का तरीका सीखा। पढ़िए पूरी खबर






Darbhanga News | मनीगाछी के जगदीशपुर का है फर्जी इंस्पेक्टर अशोक
दरभंगा, यातायात थानाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी इंस्पेक्टर की पहचान दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी विजय साहू का पुत्र अशोक कुमार साहू के रूप में हुई है।
Darbhanga News | पिछले सात आठ महीने से दोनार चौक, मिर्जापुर चौक पर कर रहा था अवैध वसूली
गिरफ्तार फर्जी दारोगा ने बताया कि वह पिछले सात आठ महीने से दोनार चौक, मिर्जापुर चौक पर पूरे वर्दी में लैस होकर नो एंट्री में घुसे वाहनों व बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवार को रोककर पैसे की अवैध वसूली किया करता था इसमे सबसे मजे की बात यह जब भी ड्यूटी में आता तो अपने चेहरे से मास्क नही हटा ता था जिस कारण ट्रैफिक में तैनात सिपाही भी नही पहचान पा रहे थे और न पिछले यातायात थानाध्यक्ष ही उसे पहचान पा रहे थे।
Darbhanga News | गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने बताया
गिरफ्तार फर्जी दरोगा ने बताया कि वह दरोगा की तैयारी काफी दिनों से कर रहा था लेकिन उसे सफलता नही मिल पा रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने तीन बार दारोगा भर्ती के लिए परीक्षा दिया लेकिन वह सफल नही हो सका। उसने बताया कि उसे पहली बार दारोगा की परीक्षा में 147 दूसरी बार की परीक्षा में 175 जबकि तीसरी बार की परीक्षा में मात्र 90 नम्बर ही आ पाया।
Darbhanga News | प्रतिदिन कमाता था दो हजार के करीब
इसके बाद उसने यूट्यूब देखकर दरोगा गिरी की तरकीब निकाली और हिम्मत जुटाकर उसने शहर के अतिव्यस्त चौक दोनार और मिर्जापुर चौक को अपना ठिकाना बनाते हुए दारोगा का काम करना शुरू कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह नो एंट्री में घुसे वाहनों और बिना हेलमेट के बाइक सवार को अपना शिकार बनाता था जिससे वह प्रतिदिन एक हजार से दो हजार रुपये प्रतिदिन कमाया करता था।
Darbhanga News | एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया
इस सम्बंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शहर नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर नो एंट्री में घुसे वाहनों से एक फर्जी दारोगा पैसे की उगाही कर रहा है तत्काल यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव को भेजकर जांच करवाई तो वह दरोगा फर्जी पाया गया जिसे गिरफ्तार कर लाया गया।
Darbhanga News | दरोगा की तौर तरीके को वह जानता है
पूछताछ में उसने बताया कि वह तीन बार दरोगा भर्ती परीक्षा दे चुका है, जिस कारण वह दरोगा की तौर तरीके को वह जानता है। वह यदि ज्ञान का इस्तेमाल करते हुए प्रॉपर रूप से वर्दी पहनकर रौब जमाते हुए अवैध उगाही करता था। सदर डीएसपी ने बताया कि उसके पास से कुछ कागजात भी बरामद हुए उसके बरामद मोबाइल की भी जांच की जा रही है।








