spot_img

Salman Khan Firing Case| सलमान खान के घर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाला अनुज थापन ने की Police Custody “Lockup”में खुदकुशी

spot_img
- Advertisement -

Salman Khan Firing Case| सलमान खान के घर फायरिंग का हथियार सप्लायर अनुज थापन ने police custody “lockup” में खुदकुशी कर ली है। फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हवाई फायरिंग करने के लिए हथियार देने का अनुज थापन (Anuj Thapan) आरोपी है। आज पुलिस कस्टडी में उसने फांसी पर झूलकर सुसाइड करते हुए लॉकअप में अपनी जान दे दी। जहां, खुदकुशी की कोशिश के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।

- Advertisement -

Salman Khan Firing Case| हवालात के टॉयलेट में बेडशीट से फांसी लगा ली

जानकारी के अनुसार,सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में वह बड़ा आरोपी थी। आरोपी ने हवालात के टॉयलेट में बेडशीट से फांसी लगा ली। इसके बाद उसे सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि अनुज थापन (Anuj Thapan) को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। उसने जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की। अनुज की हालत गंभीर थी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Salman Khan Firing Case| यह पता लगाने की कोशिश हो रही,आखिर थापन ने हिरासत में आत्महत्या का प्रयास क्यों किया?

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि थापन ने हिरासत में रहते हुए आत्महत्या का प्रयास क्यों किया? साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उन्हें उचित सुरक्षा दी गई थी या नहीं। अनुज थापन (32) पर आरोप था कि उन्होंने विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) नाम के दो लोगों को हथियार दिए थे, जिन्हें 15 अप्रैल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। थापन को एक अन्य संदिग्ध सोनू सुभाष चंदर (37) के साथ 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा! पीएम मोदी के खिलाफ कॉकरोच आंदोलन को मिल रही 'अमेरिकी फंडिंग'? गायिका मैरी मिलबेन का दावा, देश में हड़कंप!

Salman Khan Firing Case| ये हमला “पूर्वनियोजित” था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से करवाया गया था।

पुलिस का मानना है कि ये हमला “पूर्वनियोजित” था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से करवाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी एक संदिग्ध को सलमान खान के घर की तरफ गोली चलाते हुए देखा गया था। जांच में पता चला है कि सभी आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई ने ही सलमान खान पर गोली चलाने के लिए सुपारी दी थी। जहां,14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवारों ने पांच गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक गोली अभिनेता के घर की बालकनी से जा टकराई थी।

यह भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले महंगाई का 'डबल अटैक', रसोई का बजट हुआ तहस-नहस! चीनी, दाल, सरसों तेल, चना के दामों में अप्रत्याशित उछाल

Salman Khan Firing Case| अनुज और सोनू पर सलमान के घर फायरिंग करने के लिए  हथियार सप्लाई करने का आरोप

पुलिस के अनुसार अनुज थापन और सोनू सुभाष चंदर पर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के लिए 15 मार्च को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। इन दोनों को मुंबई पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस मुख्यालय में स्थित क्राइम ब्रांच के लॉकअप में रखा गया। इसी लॉकअप में मंगलवार को देर रात अनुज थापन ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें:  Arrah Murder मॉर्निंग वॉक पर निकले क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या! हेलमेट पहने थे तीन अपराधी - ताबड़तोड़ फायरिंग

Salman Khan Firing Case| अनुज थापन ट्रक पर हेल्पर का काम करता था,

अब तक की छानबीन में पता चला है कि अनुज थापन ट्रक पर हेल्पर का काम करता था, जबकि सुभाष खेती का काम करता था। अनुज पर पहले से अपराध दर्ज हैं और लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को भारत के बाहर सक्रिय देश विरोधी तत्वों से धन अथवा हथियार के रूप में किसी प्रकार की मदद तो नहीं मिली थी।

Salman Khan Firing Case| हथियार गुजरात की नदी से बरामद कर लिया है।

दरअसल, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार करके फायरिंग के लिए प्रयुक्त हथियार गुजरात की नदी से बरामद कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPS कुंदन कृष्णन ने ठोका 5 करोड़ का नोटिस! बक्सर सांसद सुधाकर सिंह बोले- न माफी मांगूंगा, न आवाज झुकेगी

Bihar Sudhakar Singh: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने वरिष्ठ IPS कुंदन कृष्णन के 5 करोड़ के मानहानि नोटिस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव में झुकेंगे नहीं और न्याय की #BiharPolitics,#SudhakarSingh,#DefamationNotice

Muzaffarpur Crime 11 दिन से लापता बेटी के लिए सड़क पर मां-बाप: मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे जाम|पढ़िए – गुप्त, अहम और सुराग

Muzaffarpur Missing Girl: मुजफ्फरपुर के बोचहां में 11 दिन से लापता छात्रा की बरामदगी न होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-दरभंगा सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#StudentAbduction

पटना विश्वविद्यालय में PUTA चुनाव का बिगुल बजा! 26 पदों पर 4 नवंबर को पड़ेंगे वोट

PUTA Election: पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (PUTA) चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। 26 पदों के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी आएंगे। नामांकन प्रक्रिया 22 अक्टूबर #PUTAElection,#PatnaUniversity,#BiharNews

Darbhanga Crime पटना से घर लौटे तो उड़ गई होश! दरवाजे से गायब मिली अपाची बाइक

Jale Bike Theft: जाले के दीघोपट्टी गांव में पटना में कार्यरत एक वाहन चालक की अपाची बाइक घर के दरवाजे से चोरी हो गई। पांच अक्टूबर को बाइक खड़ी कर वह पटना गए थे, 10 अक्टूबर को लौट #JaleBikeTheft,#BiharCrime,#DighopattiNews