spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| खेत से सब्जी चोरी में बड़ा बबंडर, दो पक्षों में ताबिया और टेंगरी से हिंसक झड़प

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| घनश्यामपुर में बुधवार को जमकर दो पक्षों में खून-खराबा हो गया। विवाद खेत से सब्जी चोरी करने को लेकर उठा लेकिन ऐसा बड़ा बबंडर बन गया कि दो पक्षों में ताबिया और टेंगरी से हिंसक झड़प हो गई। इस आपसी विवाद और मारपीट में एक महिला समेत दो पुरुषों की हालत नाजुक बन गई।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| एक ने दूसरे पक्ष पर ताबिया और टेंगरी से हमला बोला,अंगुली कटे

जानकारी के अनुसार, सब्जी चोरी के इल्जाम में घनश्यामपुर थाना क्षेत्र का तुमौल पंचायत अखाड़ा बन गया। यहां के गोढहेल गांव में चोरी के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्ष खुलकर मारपीट की। इसमें बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबिया और टेंगरी से वार से काट डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| किसी की कटी अंगुली, किसी का फटा सर, डीएमसीएच रेफर

इसमें एक महिला रेणु देवी के हाथ की अंगुली कट गई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, प्रह्लाद भारती और प्रकाश भारती का सर फट गया है। तीनों को फिलहाल सीएचसी घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेणु देवी और प्रहलाद भारती और प्रकाश भारती को डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| डायन डायन बोलकर जमकर मारपीट

मामला की शुरूआत बमबम भारती के घर के पास की खलिहान से हुई जहां प्रहलाद भारती का खेत और खलिहान है। इसमें वह सब्जी उपजाते हैं। मगर, चोरों की नजर इस खेती पर टिकी है। महंगाई के मौसम में सब्जी की लगातार चोरी हो रही थी। इसी बात को लेकर रेणु देवी के साथ बमबम भारती, अजय भारती, मनोज भारती, अशोक भारती, राधा देवी, विद्यानंद भारती, लालमुनी देवी ने उसे पकड़ कर डायन डायन बोलकर जमकर मारपीट की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

Darbhanga News| Ghanshyampur News| थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने देशज टाइम्स को बताया

वहीं, जख्मी रेणु देवी ने स्थानीय थाना में मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत की है। घटना कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट क्यों हुई। इसकी जांच चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses

चौंक जाएंगे आप! दरभंगा के इस सरकारी स्कूल में बच्चे सीख रहे रोबोटिक्स-AI, खुद बना रहे ‘स्मार्ट गैजेट’

Bihar Robotics Education: हनुमाननगर के मोरो उच्च माध्यमिक विद्यालय में अब रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र स्मार्ट प्रोजेक्ट बना रह#BiharEducation,#RoboticsInBihar,#AISchools

बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

Bihar Encounter Case: भोजपुर में हुए भारत तिवारी एनकाउंटर मामले पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है और#BiharEncounterCase,#SamratChoudhary,#BhojpurNews