spot_img

Darbhanga News| Jaley News| जाले थाना पर हमला के बाद अब ट्रैक्टर खोज रही पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Jaley News| जाले थाना पर हमला के बाद अब ट्रैक्टर खोज रही पुलिस| जी हां, चौंकिए मत| जाले पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। पूरा इंतजाम हो चुका है। बस, एक्शन की बारी है जहां, जाले थाना के हमलावरों के घर पहुंची पुलिस ने सोमवार को दो टूक पहले ही कह दिया था…जल्द करो सरेंडर…नहीं तो…ये करेंगे…| मधुबनी लोकसभा चुनाव के दौरान जाले में बोगस मतदान करने वालों पर पुलिस का शिकंजा अब (Police reached the house of those who attacked Darbhanga police station) तेज हो रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News| भूमिगत होने और गिरफ्तारी के भय से सभी की फरारी के बाद अब बड़ी दबिश…आगे कुर्की-जब्ती

सभी आरोपी के भूमिगत होने और गिरफ्तारी के भय से सभी की फरारी के बाद सोमवार को पुलिस ने उनके घरों पर दबिश देते हुए इश्तेहार चस्पा कर दिया था। जहां हो, हाजिर हो…नहीं तो कुर्की जब्ती की जद में आ जाओगे। ऐसे में, पूरे गांव का माहौल एकदम शांत है। कारण, पुलिस अब ट्रैक्टर खोज रही है। साथ में ट्रॉली भी। पुलिस के इस कार्रवाई से लोग सकते में हैं, कि अब उनके घर पुलिस ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली लेकर (The houses of the attackers will be attached at Darbhanga police station) जल्द पहुंचने वाली है।

- Advertisement -

Darbhanga News| अब इन सभी आरोपी के घर पुलिस ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर पहुंचने वाली है।

जानकार के अनुसार, बोगस मतदान करने वालो को जबरन पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा ले जाना आरोपियों को अब भारी पड़ने लगा है। लगातार पुलिस पुलिस निरीक्षक उदय शंकर के नेतृत्व में एक कदम आगे बढ़कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने जबरन पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा ले जाने के मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जहां सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को अल्टीमेटम दिया था। इन आरोपी में कई युवतियों के भी नाम हैं जिनके घर पुलिस पहुंची थी। अब इन सभी आरोपी के घर पुलिस ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर पहुंचने वाली है।

- Advertisement -

Darbhanga News| पता चला, बड़ी कार्रवाई होने वाली है। इश्तेहार तो चिपक गया है। अब

यह जानकारी देते कमतौल पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया, सभी नामजद कार्रवाई की जद में है। छापेमारी जारी है। वहीं, इधर थाना परिसर में पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली की खोज करते देखी गई। पता चला, बड़ी कार्रवाई होने वाली है। इश्तेहार तो चिपक गया है। अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी। इसकी जानकारी देते कमतौल अंचल के पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने देशज टाइम्स को बताया कि इस मामले में न्यायालय से बहुत जल्द ही कुर्की-जब्ती का आदेश मिलने वाला है। इससे पहले कि आदेश मिले। हमारी तैयारी पूरी हैै। आदेश मिलते ही आरोपी के घर पुलिस ट्रैक्टर और ट्रॉली के साथ सदल-बदल पहुंचेंगी।

Darbhanga News| पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया

जानकारी देते पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया कि एक प्राथमिकी नामजद समेत तीन अप्राथमिकी आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष सभी नामजदों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट के पश्चात इश्तेहार चिपकाया जा चुका है। अब फरार रहने की स्थिति में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेंगे।

Darbhanga News| पुलिस निरीक्षक उदय शंकर ने बताया

बता दें कि इस मामले में देउरा-बंधौली पंचायत निवासी मो. तुफैल के पुत्र करनैन, स्व. असफाक का पुत्र तारिक अनवर, गररी निवासी बुढ़ान शेख के पुत्र रिजवी, जाले निवासी फैजी, जाले निवासी निजाम असरफ के पुत्र फैसल असरफ, रेवढ़ा निवासी सफिउल्ला ऊर्फ चमन, जाले निवासी असार अंसारी का पुत्र इस्तेखार, आरसी, मुजक्किर खान, देउरा-बंधौली निवासी मो.नसीम के पुत्र मो.अली, मो.जुबैर के पुत्र शैफुद्दीन, मुर्तजा के पुत्र आरजू, मोहम्मद शादाब उर्फ छोटू, देवरा गांव के मो. कुद्दुस के पुत्र मो. हुसैन, शाहिद हुसैन का पुत्र खादिम हुसैन, मो. शाहिद हुसैन का पुत्र रेयाज हुसैन, अफ्फाक कुरैशी के पुत्र नेसार कुरैशी, मो. शोएब के पुत्र जुबैर व उजैर समेत देवरा-बंधौली पंचायत के परवेज आलम के 19 वर्षीय पुत्र सनाउल्लाह, मो. हसन की 18 वर्षीया पुत्री सादिया शेख, मो. हसनैन की 18 वर्षीया पुत्री सलेहा फातिमा व मो. इजहार की 19 वर्षीया पुत्री जीनत परवीन सभी के घर पर सोमवार को ही इश्तेहार चिपकाया गया था।

Darbhanga News| ये हैं टीम मेंबर,दबिश के बीच तहकीकात

वहीं, छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक कमतौल उदय शंकर. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष जाले, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमतौल, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिमरी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष केवटी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, रैयाम, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार तकनीकी कोषांग, सिपाही राम बाबू राय तकनीकी कोषांग के साथ सशस्त्र बल लगातार दबिश बनाए हुए हैं।

| Kotwali police|दरभंगा जिले की

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में कर्ज नहीं चुकाया तो खैर नहीं! इस तारीख तक है आखिरी मौका, नहीं तो होगा एक्शन

Darbhanga Loan Recovery Camp: दरभंगा में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार, NMDFC टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के कर्जदारों के लिए आखिरी चेतावनी जारी की गई है। 14 से 19 सितंबर तक विशेष वसूली शिवि#DarbhangaNews,#BiharLoan,#LoanRecovery

पटना में EOU का फर्जी अफसर बन इंजीनियर से मांगी रंगदारी, बोला- नौकरी खा जाऊंगा! |पढ़िए – फिर क्या हुआ?

Bihar EOU Fake Officer: पटना में EOU का फर्जी अफसर बनकर एक इंजीनियर को जान से मारने और नौकरी खत्म करने की धमकी दी गई. पैसों की मांग न पूरी होने पर दी गई धमकी, जिसके बाद पुलिस ने दो लोग#BiharNews,#EOUFraud,#PatnaCrime

620 करोड़ के चंदे पर Bihar BJP प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान का फूटा गुस्सा: ‘मुझे फंसाया जा रहा है, होगी बड़ी कार्रवाई!’

Anamika Paswan: बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने आम जनमत पार्टी को मिले 620 करोड़ रुपये के चंदे से खुद को अलग बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा र#AnamikaPaswan,#AamJanmatParty,#BiharPolitics

दरभंगा में बंपर CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर नौकरी का मौका! 17 सितंबर को जॉब कैंप, पाएं 19 हजार सैलरी

Darbhanga Job Camp: दरभंगा में युवाओं के लिए आया बड़ा मौका! 17 सितंबर 2026 को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, जहां CNC ऑपरेटर के 50 पदों पर 19,000 रुपये मासिक वेतन पर भर्ती होगी#DarbhangaJobCamp,#BiharEmployment,#CNCJobs