spot_img

Bihar News|NEET Paper Leak| 3 Reminder…फिर भी NTA का EOU से आना-कानी, 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद, मगर, बिहार में अटकी जांच

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|NEET Paper Leak| 3 Reminder… फिर भी। NTA कर रहा EOU से आना-कानी। 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद, मगर, बिहार में अटकी जांच| जहां, नीट पेपर लीक मामला क्लीन होने को तैयार ही नहीं है। हर दिन नित्य नए समीकरण इस मामले को और गहराते नजर आ रहे।

- Advertisement -

Bihar News|NEET Paper Leak|ईओयू ने 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए

जहां, बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली कि आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए हैं, जिनके बारे में शक है कि (NEET Paper Leak case stuck in Bihar) ये चेक माफिया के पक्ष में जारी किए गए थे, जो पिछले महीने आयोजित नीट से पहले कथित रूप से लीक हुए पेपर की मांग करने वाले हर उम्मीदवार से 30 लाख रुपये से अधिक की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -

Bihar News|NEET Paper Leak| अभी तक एनटीए की ओर से परीक्षा की मूल प्रश्नपत्र की प्रति नहीं भेजी गई

वहीं, बिहार सरकार की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में बड़ा दावा करते हुए सोमवार को कहा है कि उसे अभी तक एनटीए की ओर से परीक्षा की मूल प्रश्नपत्र की प्रति नहीं भेजी गई है। इस वजह से ईओयू इस मामले की जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'डबल अटैक': 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आपके यहां क्या! भीषण गर्मी या बारिश?

Bihar News|NEET Paper Leak| संबंधित बैंकों से अकाउंट होल्डर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं

ईओयू के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया, जांच के दौरान, ईओयू के अधिकारियों ने 6 पोस्ट-डेटेड चेक बरामद किए, जो अपराधियों के पक्ष में जारी किए गए थे, जिन्होंने कथित तौर पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को पेपर उपलब्ध कराए थे। कहा कि हम संबंधित बैंकों से अकाउंट होल्डर के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों से मांगा गया खास डेटा! शिक्षा विभाग का बड़ा कदम! 30 जून की डेडलाइन?

Bihar News| NEET Paper Leak| ईओयू की ओर से एनटीए को अबतक तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है

वहीं, ईओयू की ओर से एनटीए को अबतक तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। लेकिन प्रश्नपत्र की प्रति उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसको लेकर जांच में शामिल अधिकारी भी हैरान हैं। ईओयू के अनुसार 18-19 जून को 9 परीक्षार्थियों से अलग-अलग पूछताछ किए जाने के लिए प्रश्नावली तैयार की गयी है। यह जानकारी ली जाएगी कि परीक्षार्थियों के अभिभावकों से क्या पहले ही ब्लैंक चेक ले लिया गया था।

Bihar News| NEET Paper Leak| नीट परीक्षा को लेकर उन्हें किन-किन स्रोतों से क्या-क्या मदद मिली है

पूछताछ के दौरान उनकी ओर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि से लेकर परीक्षा देने के दिन तक की सभी गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा नीट परीक्षा को लेकर उन्हें किन-किन स्रोतों से क्या-क्या मदद मिली है, इसको लेकर भी पूछताछ की जाएगी।

Bihar News| NEET Paper Leak| नौ परीक्षार्थियों को ईओयू की ओर से नोटिस

जानकारी के अनुसार, इन सभी नौ परीक्षार्थियों को ईओयू की ओर से नोटिस जारी कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। नीट पेपर लीक मामले में चार परीक्षार्थियों एवं छह परीक्षा माफियाओं को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा चुकी है। इसमें कई अहम जानकारियां भी इन लोगों ने पुलिस को दी है। इसमें प्रश्नपत्र हासिल करने, तैयार उत्तर से मिलान करने और उत्तर याद करने के बाद प्रश्नपत्र को जलाने की बात तक कबूल की गई है।

यह भी पढ़ें:  IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया 'दुर्भावनापूर्ण', उठाया बड़ा कदम!

Bihar News|NEET Paper Leak| 13 लोग हो चुके गिरफ्तार

ईओयू ने कथित नीट-यूजी 2024 पेपर लीक मामले में अब तक 4 परीक्षार्थियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी ने कहा कि सभी आरोपी बिहार के हैं। उन्होंने कहा कि ईओयू ने 9 उम्मीदवारों (बिहार से 7 और उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से 1-1) को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी जारी किया है।

Bihar News| NEET Paper Leak| रिजल्ट घोषित होते ही हंगामा

जानकारी के अनुसार, नीट-यूजी 2024 का आयोजन एनटीए ने 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए किया था। वहीं, रिजल्ट 4 जून को घोषित किया गया था। रिजल्ट घोषित होते ही हंगामा मच गया। कई छात्रों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD