spot_img

Bihar news: Gaya News: डायल 112 के पुलिस जवानों पर हमला, सर्विस रिवॉल्वर, बाइक लूटी

spot_img
- Advertisement -

गया में डायल 112 की टीम पर अपराधियों ने हमला करते हुए बाइक और पिस्टल छीनकर भाग गए। इस दौरान (Police attacked in Gaya, bikes looted) अपराधियों की फायरिंग से पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। वारदात, जिले के मुफस्सिन थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

- Advertisement -

जहां, बीती रात मेहता पेट्रोल पंप के सामने आरओबी के पास अपराधियों ने स्थानीय लोगों को लूटा भी उन्हें पीटा भी। जब पुलिस पहुंची तो पुलिस को भी अपराधियों ने नहीं बख्शा। उनकी पिस्टल और बाइक लेकर चलते बने। पुलिस पर फायरिंग भी की।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

डायल 112 की टीम को जानकारी मिली

जानकारी के अनुसार, डायल 112 की टीम को जानकारी मिली कि उक्त आरओबी के पास कुछ अपराधी तत्व लोगों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जैसे ही डायल 112 की बाइक गश्ती टीम वहां पहुंची। अपराधियों ने लोगों को छोड़ पुलिस पर ही अटैक कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!

आठ से दस की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने

जानकारी के अनुसार, आठ से दस की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। बाइक सवार पुलिसकर्मियों का जवाबी कार्रवाई शुरू ही हुआ था कि दोनों पुलिस जवानों को अपराधियों ने घेर लिया। उनकी पिटाई कर दी। इसमें एक पुलिस जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर पुलिस जवान का एक सर्विस रिवॉल्वर (लोडेड मैगजीन समेत) और बाइक लूट लिया और फरार हो गए। वैसे, पुलिस अभी पिस्टल छिनने की पुष्टि नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime समस्तीपुर में बेटियों से बदसलूकी का तांडव! 3 दिन में तीसरा वीडियो वायरल, पुलिस के सामने चुनौती

एसपी आशीष भारती ने बताया

गया के एसपी आशीष भारती ने बताया एसआईटी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन और पूछताछ के बाद अपराधियों की पहचान कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। फरार चल रहे अन्य अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो जाएगी। डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल लूटे गए सर्विस रिवॉल्वर बरामद नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति - बड़ा आदेश

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति...

Bihar Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और किसी भी कोताही को बर्दाश्त न करन #BiharBorderSecurity,#SamratChaudhary,#IndiaNepalBorder

Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अनोखी पहल

Bihar Swachhata Abhiyan: बिहार के जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जोगियारा व मजरा मध्य विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने श्रमद #BiharSwachhata,#KrishiVigyanKendra,#JaleNews

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अगले साल से बिहार के सरकारी स्कूलों में कं #BiharEducation,#SamratChoudhary,#ComputerEducation

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

Bihar Sports News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अंतर-महाविद्यालय किक-बॉक्सिंग, जूडो सहित 6 कॉम्बैट खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 157 खिलाड़ियों ने भाग लिय #BiharSportsNews,#LNMUDarbhanga,#CombatSports