spot_img

Darbhanga News: सर, मैंने आयुष्मान कार्ड दिखाया मगर,Darbhanga Children Hospital ने बच्चे का इलाज नहीं किया

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: सर, मैंने आयुष्मान कार्ड दिखाया मगर,Darbhanga Children Hospital ने बच्चे का इलाज नहीं किया| जहां दरभंगा डीएम राजीव रौशन ने अपने (Darbhanga DM Rajeev Roshan heard the complaint in Janta Darbar) कार्यालय कक्ष में परिवादियों से उनकी समस्यायों को सुना, समाधान भी किया।

- Advertisement -

DM Rajeev Roshan ने हर फरियादियों की सुनी बात

वहीं, डीएम श्री रौशन ने शेष आवेदन को संबधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया। प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को 1:00 बजे अपराह्न से जनता का दरबार आयोजित किया जाता है। इसके अलावा भी जिलाधिकारी प्रत्येक दिन आम जनता से मिलते हैं उनके समस्याओं का समाधान करते हैं। विधि सम्मत कार्यों को समाधान का भरपूर प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने कहा

जिलाधिकारी के पास आज लगभग 30 से अधिक परिवादी अपनी समस्या की समाधान के लिए उपस्थित हुए। जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग,नगर एवं आवास विभाग एवं आदि के मामलों का निष्पादन किया गया।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

सदर प्रखंड के परिवादी शेखर कुमार ने बताया

जिलाधिकारी ने न केवल परिवादियों की शिकायतों को सुना, बल्कि कई शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों/ मोबाइल के माध्यम से दिए महत्वपूर्ण निर्देश। सदर प्रखंड के परिवादी शेखर कुमार की ओर से बताया गया कि आयुष्मान कार्ड रहने के बावजूद दरभंगा चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बच्चे की इलाज में आयुष्मान कार्ड को नहीं माना। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर निष्पादन करने के निर्देश दिए। साथ ही इलाज के दौरान अस्पताल की ओर से जो राशि ली गई है,वापस कराने के निर्देश दिए।

बिरौल प्रखंड के एक परिवादी ने मनरेगा से संबंधित

इसी प्रकार बिरौल प्रखंड के एक परिवादी ने मनरेगा योजना से संबंधित जॉब कार्ड धारक को रोजगार के लिए आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को नियमानुकूल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व नीरज कुमार दास,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीआरडीए निदेशक, सहायक निदेशक जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार,आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम… बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

Bihar Cabinet: बिहार में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पांच नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी मिल#BiharCabinet,#BiharEducation,#SamratChoudhary

संकट के ‘ भगवान ‘ : समस्तीपुर के लोको पायलटों ने कर दिखाया कमाल! पलक झपकते ही बचाईं 3 जिंदगियां

Samastipur Rail News: समस्तीपुर मंडल के लोको पायलटों ने अपनी सतर्कता और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए तीन अलग-अलग घटनाओं में पटरी पर लेटे लोगों की जान बचाई। डीआरएम ज्योति प्रकाश म#SamastipurRailNews,#BiharLocoPilot,#IndianRailways

Darbhanga LNMU: खुशखबरी! दरभंगा विश्वविद्यालय में अब 4 नए कोर्स, छात्रों की बल्ले-बल्ले!

Darbhanga University: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है। अब बीबीए, बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स और इंटीग्रेटेड बी.एड प्रोग्राम की पढ़ाई होगी, जिससे रोजगार#DarbhangaUniversity,#BiharEducation,#LNMU

भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पति हिरासत में, मायके वालों का हत्या का आरोप!

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के सबौर में 26 वर्षीय नवविवाहिता कंचन कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पति पप्पू मंडल को हिरास#BhagalpurCrime,#BiharNews,#Sabour