spot_img

Shambhavi Chaudhary: Samastipur controversy : देखें VIDEO | कंगना रनौत सिंड्रोम बिहार में…बिहार के मैप में समस्तीपुर कोई नहीं जानता था…मचा बवाल, देखें VIDEO |

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Shambhavi Chaudhary’s Samastipur controversy: कंगना रनौत सिंड्रोम बिहार में…बिहार के मैप में समस्तीपुर कोई नहीं जानता था…मचा बवाल।देखें VIDEO |

- Advertisement -

अशोक चौधरी अपनी हालिया कविता को लेकर बहस में आ गए

जहां, पूरा परिवार ही इन दिनों खासे निशाने पर है। पिता डॉ.अशोक चौधरी अपनी हालिया कविता को लेकर बहस में आ गए। वैसे, तत्काल जनता दल (यूनाइटेड) ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया। नया दायित्व सौंपा।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर अशोक चौधरी ने कहा

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हमारे अभिभावक एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सहृदय आभार है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावुक करने वाला पल है, उन्होंने सदैव हमें एक पुत्र के रूप में स्नेह और आशीर्वाद दिया है। हमें बिन मांगे ही बहुत कुछ मिला है। आज उन्होंने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंप कर हम पर जो विश्वास जताया है, उसका हम पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की अनोखी पहल

तब जाकर लोगों को पता चला है कि समस्तीपुर कहां है?

वहीं, इधर, अशोक चौधरी की पुत्री और समस्तीपुर लोकसभा की सांसद शाम्भवी चौधरी विपक्ष के निशाने पर आ गईं हैं। कहा कि जब उन्होंने संसद में समस्तीपुर का मुद्दा उठाया तो तब जाकर लोगों को पता चला है कि समस्तीपुर कहां है? उनके इस बयान को लेकर विपक्ष ने जमकर निशाना साधा। किसी ने शांभवी चौधरी को भारत रत्न देने की बात कही तो किसी ने समस्तीपुर के नाम बदलने की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ ने

राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज़ ने शांभवी चौधरी के बयान पर कहा कि बिहार के लोगों को पता है कि समस्तीपुर साल 1972 में जिला बना था। कर्पूरी ठाकुर की धरती के रूप में समस्तीपुर को जाना जाता है। सांसद ने ऐसा बयान देकर वहां की जनता का अपमान किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि शांभवी चौधरी को राजनीति का बेसिक भी पता नहीं है। भगवान की कृपा है कि नेता की बेटी हैं। उन्हें यह भी जानकारी नहीं होगी कि पटना में चिड़ियाघर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Vidhan Parishad Election प्रशांत किशोर की जन सुराज को लगा तगड़ा झटका! उम्मीदवार ने टिकट मिलने के अगले दिन लौटाया - ठुकराया, खोल दी पोल | आखिर PK की सभा में क्या हुआ?

माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने

माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा ने समस्तीपुर की खोज के लिए सांसद को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि समस्तीपुर का नाम बदलकर शांभवीपुर रख देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए ने मिथिलांचल से ऐसे नेता को प्रमोट किया, जिन्हें समाज, इतिहास और राजनीति आंदोलन के बारे में पता नहीं है।

कंगना रनौत सिंड्रोम बिहार में…।

जिन्हें यह पता नहीं कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर समस्तीपुर से सांसद बने थे तो उन्हें यह भी जानकारी नहीं होगी कि बलिराम भगत कॉलेज के संस्थापक कौन हैं? जनता ऐसे सांसद को सजा जरूर देगी। उनके पिता सजा के असली हकदार हैं, जिन्होंने एक नॉन पॉलिटिकल संतान को टिकट दिलाकर सांसद बना दिया।वहीं, राजद ने अपने एक्स पर लिखा, शेयर किया। कंगना रनौत सिंड्रोम बिहार में…।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Nepal Border Security | CM सम्राट का बड़ा फैसला: बिहार-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने का केंद्र के साथ बनी खास रणनीति...

Bihar Border Security: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने और किसी भी कोताही को बर्दाश्त न करन #BiharBorderSecurity,#SamratChaudhary,#IndiaNepalBorder

Darbhanga News बच्चों ने उठाई झाड़ू, बदल दी स्कूल की तस्वीर! जाले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की अनोखी पहल

Bihar Swachhata Abhiyan: बिहार के जाले में कृषि विज्ञान केंद्र ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत जोगियारा व मजरा मध्य विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। छात्रों ने श्रमद #BiharSwachhata,#KrishiVigyanKendra,#JaleNews

बड़ी खबर: बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा होगी अनिवार्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया ये आदेश!

Bihar Computer Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के रामजीचक राजकीय मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने अगले साल से बिहार के सरकारी स्कूलों में कं #BiharEducation,#SamratChoudhary,#ComputerEducation

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में जूडो-किकबॉक्सिंग का महासंग्राम! 157 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, जानें क्या है खास

Bihar Sports News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अंतर-महाविद्यालय किक-बॉक्सिंग, जूडो सहित 6 कॉम्बैट खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई है। इसमें 157 खिलाड़ियों ने भाग लिय #BiharSportsNews,#LNMUDarbhanga,#CombatSports