spot_img

Bihar News: Uttarakhand के ठेकेदार से 23 लाख 60 हजार ठगने वाला Cyber Criminal, Bihar से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

बिहार के नवादा जिला साइबर अपराध का हब बनता जा रहा है। साइबर अपराधियों की तलाश में मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस नवादा पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया

नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के ठेकेदार दिलीप सिंह को जेके सीमेंट का 10 हजार बैग दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई थी। ठेकेदार दिलीप सिंह ने ठगी की इस घटना के बाद चंपावत जिले के लोहाघाट थाना में साइबर ठगी का प्राथमिकी दर्ज कराया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Teacher Transfer 42 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! 26 जिलों के शिक्षकों का ट्रांसफर | बिहार में मनपसंद स्कूल मिले, जानें पूरा मामला

नंबर के लोकेशन के आधार पर Cyber ठग की गिरफ्तारी

साइबर ठगी का मामला दर्ज कर उत्तराखंड की लोहाघाट थाना पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर नवादा में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव पंचायत के झौर गांव में एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठग की पहचान विकास कुमार, जो कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के झौर गांव के निवासी बिन्नू रावत का पुत्र है, के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  कहासुनी में हैवानियत Double Murder ! भैंस बांधने में देवर-भाभी की चाकू घोंपकर हत्या, सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत

मुख्य आरोपित और अन्य फरार

हालांकि, ठगी के मामले का मुख्य आरोपित और अन्य कुछ आरोपित पुलिस की भनक लगते ही मौके से भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। पुलिस का मानना है कि नवादा के साइबर अपराधी देश के अन्य राज्यों में भी ठगी का काम कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना के मरीन ड्राइव पर राम विलास पासवान को मिलेगा बड़ा सम्मान? LJP (R) ने CM सम्राट चौधरी से की भावुक अपील

Ram Vilas Paswan: लोजपा (रामविलास) ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना के मरीन ड्राइव गोलंबर का नाम पद्म भूषण राम विलास पासवान के नाम पर करने की मांग की। नेताओं ने पासवान के पाँच#RamVilasPaswan,#BiharPolitics,#PatnaNews

पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और मधुबनी में बस सेवा की बड़ी शुरुआत ! विभाग खरीदेगा 75 अत्याधुनिक AC समेत 149 नई बसें |...

Bihar Haryana Bus: दशहरा, दिवाली और छठ जैसे महापर्वों से पहले बिहार आने वाले लाखों प्रवासियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार और हरियाणा के बीच अब सीधी बस सेवा की शुरुआत होन#BiharNews,#BiharHaryanaBus,#ChhathDiwali

पवन सिंह को लगा बड़ा झटका! पत्नी के केस में कोर्ट ने ठोका ₹1000 का जुर्माना, जानें पूरा मामला -वकील की दलील...

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा MLC पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में बलिया परिवार न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने पेश न होने पर ₹1000 का जु#PawanSingh,#JyotiSingh,#BiharPolitics

मुंगेर में बाढ़ से हाहाकार मिला ‘ ममता की छांव ‘ ! CM Samrat की पत्नी ने सुनी किसानों की दुखभरी दास्तान, मिलेगा मुआवजा?

Munger Flood News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता चौधरी ने मुंगेर के बाढ़ प्रभावित असरगंज प्रखंड का दौरा किया। किसानों ने उन्हें धान की फसल के नुकसान की जानकारी दी#MungerFloodNews,#BiharFloodRelief,#MamtaChaudhary