spot_img

Darbhanga-Sitamarhi Railway Track पर, जाले के नजदीक मिलीं दो लाशें, चाचा-भतीजे की मौत

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच की इस वारदात से पूरा इलाका स्तब्ध है। सहसपुर पंचायत के मनमा टपानी के पास रेलवे ट्रैक पर यानि, घटनास्थल से घोघराहा-जाले एसएच-97 की दूरी लगभग ढाई सौ मीटर होगी। एसएच से घटनास्थल तक जाने के लिए कच्चे रास्ते भी हैं। आशंका है, युवक और युवती की कहीं अन्यत्र हत्या हुई है। हत्यारों ने खुदकुशी की रंग देने की कोशिश की है। जहां, दोनों शवों को  रेलवे ट्रैक पर लाकर रख दिया।

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर मिलीं लाशें
युवक का सिर ट्रेन से कटकर धड़ से अलग, दूसरी लाश पटरियों के बीच मिली
हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने की संभावना, पुलिस जांच में जुटी

- Advertisement -

मृतकों की पहचान हुई

- Advertisement -

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर खेसर गुमती संख्या 29 सी से 200 मीटर पश्चिम में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहम्मद चांद (26 वर्ष), पिता स्व. आलीम नद्दाफ, और मोहम्मद इबरान नद्दाफ (18 वर्ष), पिता मोहम्मद अमजद नद्दाफ के रूप में हुई है। दोनों चाचा-भतीजा थे और सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी पंचायत के वार्ड नंबर 4 के निवासी थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, वरीय अधिकारी नदारद

घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक जिला मुख्यालय से कोई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

पुलिस प्रशासन की मौजूदगी

घटनास्थल पर जाले थाना प्रभारी, कमतौल के सर्किल इंस्पेक्टर, जाले थाना की सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी और प्रदीप कुमार सिंह मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी

पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि यह हादसा था या किसी अन्य कारण से यह घटना घटी। स्थानीय प्रशासन इस मामले में जल्द से जल्द आधिकारिक बयान देंगे। पुलिस पूरी तहकीकात मेंं जुटी है।

 घटना का पूरा विवरण

दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार तड़के जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर दो लाशें मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई। शवों की हालत देखकर प्रथम दृष्टया हत्या कर शवों को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मगर, यह हादसा भी हो सकता है। जांच जारी है।

✅ एक लाश रेलवे ट्रैक की दोनों पटरियों के बीच में पड़ी थी।
✅ दूसरा शव रेलवे ट्रैक के दक्षिणी पटरी के पास था, जिसका सिर ट्रेन से कटकर अलग हो गया था।
55577 समस्तीपुर-रक्सौल पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान मौत हुई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

घटना स्थल से कोई भी कपड़ा, जूता या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे यह संदेह गहराता है कि हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया होगा।

📍 घटनास्थल जाले थाना क्षेत्र के सहसपुर पंचायत स्थित मनमा टपानी के पास है।
📍 घटना स्थल से घोघराहा-जाले एसएच-97 की दूरी लगभग 250 मीटर है।

रेलवे ने दी थी सूचना

समस्तीपुर से रक्सौल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव देखे और इसकी लिखित सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद मामले की जानकारी जीआरपी दरभंगा, जाले थाना पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई।

क्या कह रही है पुलिस?

🔹 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
🔹 पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है। जल्द ही पूरा अपडेट सामने आएगा।

📢 (ताज़ा अपडेट के लिए DeshajTimes.com से जुड़े रहें)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses