spot_img

सौतेली मां और चाचा ने मार डाला पापा को! बेटा बोला: ये हत्या है@Darbhanga में पंचायत सचिव Ajay Thakur की संदिग्ध मौत में चौंकाने वाला मोड़!@’अनुकंपा की हवस’

spot_img
- Advertisement -

पंचायत सचिव की संदिग्ध मौत में चौंकाने वाला मोड़! बेटे ने सौतेली मां और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप। “सौतेली मां और चाचा ने मिलकर मार डाला पापा को!” – दरभंगा में हत्या का सनसनीखेज आरोप। कमतौल में पंचायत सचिव की रहस्यमयी मौत! गर्दन पर निशान, आंखों से निकला खून – बेटा बोला: ये हत्या है। नौकरी और पैसे के लालच में की हत्या?@आंचल कुमारी, कमतौल-दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बेटे ने खोले घर के काले राज। “बाप को मारा, अब नौकरी भी चाहिए!”

बेटे ने खोले घर के काले राज। “बाप को मारा, अब नौकरी भी चाहिए!” – पंचायत सचिव की मौत में बेशर्मी की सारी हदें पार।पंचायत सचिव की हत्या या हादसा? सौतेली मां और चाचा की साजिश पर बेटे ने उठाया पर्दा।डीएमसीएच में भर्ती, फिर मौत – गर्दन पर निशान देख बेटे ने किया खुलासा: ये प्लान की गई हत्या है

- Advertisement -

बहेड़ी के पंचायत सचिव अजय ठाकुर की मौत में नया मोड़, बेटे ने सौतेली मां और चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

कमतौल/दरभंगा, देशज टाइम्स| ब्रह्मपुर पंचायत के सोतीया निवासी और बहेड़ी प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव अजय कुमार ठाकुर की संदिग्ध मौत मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पुत्र रजनीश कुमार ठाकुर ने अपनी सौतेली मां राधा देवी और सगे चाचा विजय ठाकुर पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी के सुरक्षित हाथों में Darbhanga | उपद्रव को रोकना जिन्हें आता है| पढ़िए - 3 दिनों के ज़ख्म पर ' कर्त्तव्यनिष्ठ मरहम '

अनुकंपा की नौकरी और संपत्ति के लालच में हत्या का आरोप

पुत्र रजनीश ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पिता की हत्या पैसे और नौकरी के लालच में की गई है। उसने बताया कि:

पहली पत्नी की मृत्यु 14 साल पहले हो चुकी थी। साल 2014 में अजय ठाकुर ने राधा देवी से दूसरी शादी की। इसके बाद सौतेली मां और चाचा ने मिलकर बच्चों को परिवार से अलग कर दिया। अजय ठाकुर की वेतन की पूरी राशि राधा देवी के पास चली जाती थी। पिता के साथ मारपीट की घटनाएं होती रहीं, लेकिन वे गांव से दूर रहने के कारण जानकारी में नहीं आ सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Promotion दरभंगा पुलिस को मिला नया 'स्टार'! ईमानदार ASI राहुल कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी | पढ़िए - तारीफ में SDPO शुभेंद्र ने क्या कहा!

शव की हालत पर जताया संदेह

रजनीश ने बताया कि मंगलवार को पिता की मौत की सूचना मिली। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि गर्दन पर चोट के निशान थे। मुंह से दुर्गंध आ रही थी। आंखों से खून निकला हुआ था। इन सभी संकेतों से हत्या की आशंका गहरा गई।

यह भी पढ़ें:  Mithila Circuit महा प्लान..रेलवे से जुड़ेगा मिथिला का भाग्य! दरभंगा और मिथिला के पर्यटन स्थल सीधे जुड़ेंगे रेल नेटवर्क से, आएंगे देश-विदेश के सैलानी | होटल, गाइड, परिवहन, हस्तशिल्प के खुलेंगे नव द्वार

रजनीश का दावा है कि अनुकंपा की नौकरी और पारिवारिक संपत्ति के लिए उसकी सौतेली मां और चाचा ने मिलकर पिता की हत्या कर दी।

डीएमसीएच में हुई थी मौत, पुलिस कर रही जांच

गंभीर हालत में अजय ठाकुर को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया था, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या स्वाभाविक मृत्यु के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bikramganj News : दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाश हेलमेट पहने ज्वेलरी शॉप में घुसे, 30 लाख के गहने लूटे, हत्या की धमकी दी, पैदल निकल...

Bikramganj News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट से हड़कंप मच गया है। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान मालिक को गनपॉइंट पर लेकर वारदात को अ#BikramganjNews,#RohtasCrime,#BiharRobbery

जबलपुर बैंक लूटकांड का बिहार STF ने किया पर्दाफाश! गया से दो शातिर दबोचे, करोड़ों का सोना जब्त

Bihar STF: बिहार STF ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई करोड़ों की बैंक डकैती का खुलासा किया है। गया से दो मुख्य आरोपियों सुनील पासवान और श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गिरफ्#BiharSTF,#JabalpurLoot,#GayaNews

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका! 14 दिन के लिए बेउर जेल भेजा गया

Bihar Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया। उन्हें शनिवार देर शाम पटना के शॉपिंग मॉल से हिरासत म#BiharTejPratap,#BeurJailNews,#PatnaPolitics

कांवड़ियों के लिए खुशखबरी! सुल्तानगंज श्रावणी मेला में मिलेंगी ये 5 खास सुविधाएं, CM Samrat करेंगे उद्घाटन

Bihar Shravani Mela: भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों उद्घाटित होगा। प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने तैयारियों का जायज#BiharShravaniMela,#Sultanganj,#CM_SamratChoudhary