spot_img

खेल, जोश, तैराकी, सांस्कृतिक धूम की हो चुकी तैयारी

spot_img
- Advertisement -

खेल, जोश, तैराकी, सांस्कृतिक धूम की हो चुकी तैयारी

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव की तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर पहुंचकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी गरिमा मल्लिक ने जायजा लेते हुए आयोजन की तैयारी को अंतिम टच दिया। एक दिसंबर से रंगारंग महोत्सव की शुरूआत होगी। इसमें बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों के प्रदर्शन के अलावा स्थानीय लोक कलाकार व लोक संस्कृति की भी जीवंत झलक दिखेगी। इधर, कार्यालय प्रकोष्ठ में इस महोत्सव की तैयारियों की लगातार समीक्षा करते डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को सभी तैयारी ससमय पूरा कर लेने का निर्देश दिया था। डीएम ने प्रचार प्रसार, आमंत्रण पत्र, साफ-सफाई व आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा लगातार कर रहे हैं।

- Advertisement -

खेल, जोश, तैराकी, सांस्कृतिक धूम की हो चुकी तैयारी

- Advertisement -

इधर, जिला खेल पदाधिकारी विजय पंडित को निर्देश दिया गया है कि हराही तालाब में नौकायन प्रतियोगिता के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करें। नगर आयुक्त से कहा गया है कि इसका प्रतिदिन अनुश्रवण करें। कबड्डी व अन्य खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी भी अंतिम चरण में है। दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार विनोद राठौर, अनन्या मिश्रा व मिथिला की उभरती लोक कलाकार मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक आयोजन होगा। सामा चकेवा, झिझिया व मिथिला के अन्य लोक संस्कृति पर आधारित कलाकारों के प्रदर्शन होंगे।

खेल, जोश, तैराकी, सांस्कृतिक धूम की हो चुकी तैयारी

स्थानीय नेहरू स्टेडियम में होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल व सूचना व जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी लगेगी। इसमें सरकार के विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, गाड़ियों के ठहराव स्थल से लेकिर  बैरिकैटिंग की सारी तैयारी पूरी हो रही है। मंच व पंडाल का निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहीं, लोक उत्सव के तहत खेल प्रभाग में दो दिसंबर को सर्वप्रथम नौकायन प्रतियोगिता का आयोजन हराई पोखर में होगा। इसमें अठारह वर्ष से अधिक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। साथ ही महिला व पुरुष कबड्‌डी समेत अन्य खेल प्रतियोगिता स्टेडियम के बाहरी परिसर में ग्रामीण व शहरी टीमों के बीच आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि जिन्हें तैरने में महारथ हो वह अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।

खेल, जोश, तैराकी, सांस्कृतिक धूम की हो चुकी तैयारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses