spot_img

दरभंगा खौफ के साए में: घर में घुसता है अपराधी, लूटता है, सोते- जागती महिलाओं के बाल काटता है… रफू चक्कर हो जाता है ! 8 दिन में दूसरी वारदात!

Darbhanga Crime: दरभंगा के डरहार गांव में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा है। महज 8 दिनों के भीतर दूसरी बार बाल काटने जैसी खौफनाक वारदात हुई, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: बिहार के दरभंगा में अपराधियों का खौफनाक कहर जारी है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में महज आठ दिनों के भीतर एक जैसी दूसरी वारदात ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। अपराधियों का एक अजीबोगरीब गिरोह महिलाओं और बच्चियों के बाल काटकर घटना को अंजाम दे रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

- Advertisement -

बाल काटने के बाद लूट की कोशिश, हजारों की चोरी

ताजा घटना बृहस्पतिवार को डरहार गांव में शिक्षक सुमन कुमार चौधरी के घर हुई। बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। हालांकि, वे गोदरेज की अलमारी खोलने में नाकाम रहे, जिससे बड़ी लूट टल गई। लेकिन, उन्होंने दीवार में लगी दूसरी अलमारी को खोलकर सारा सामान बिखेर दिया और एक हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए।

- Advertisement -

दरभंगा खौफ के साए में: घर में घुसता है अपराधी, लूटता है, सोते- जागती महिलाओं के बाल काटता है... रफू चक्कर हो जाता है ! 8 दिन में दूसरी वारदात!

- Advertisement -

इसी कमरे में सोई एक नाबालिग बच्ची का बाल कैंची या चाकू से काट दिया गया। बच्ची को बाल कटने का पता भी नहीं चला, लेकिन जब उसकी नींद खुली तो उसने एक व्यक्ति को सीढ़ी से भागते देखा। बच्ची के अनुसार, अपराधी ने काले कपड़े पहने थे और उसके घुंघराले बाल थे।

निजी स्कूल के शिक्षक सुमन कुमार चौधरी ने बताया, ‘मैं और मेरी पत्नी ऊपर वाले कमरे में सोए हुए थे। मेरी बेटी ने एक अनजान व्यक्ति को सीढ़ी की तरफ भागते देखा तो उसने आवाज लगाई, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। घर में कितने लोग घुसे थे, यह पता नहीं चल पाया, लेकिन अनुमान है कि चार-पांच अपराधी थे।’

पुलिस की टीमें सक्रिय, फिर भी नहीं मिली सफलता

घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की। जांच के लिए डॉग स्क्वायड टीम, टेक्निकल सेल की टीम और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर सुंघाया गया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं, जबकि टेक्निकल सेल की टीम भी जांच में जुटी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी और सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने भी शिक्षक के घर पहुंचकर जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  Breaking! दरभंगा में खौफनाक वारदात: शिक्षक घर में घुसकर बच्ची का बाल काटा, ₹5 लाख की लूट, पुलिस की स्पेशल टीम मैदान में!

8 दिन पहले भी हुई थी वैसी ही वारदात, केस अब भी अनसुलझा

यह दूसरी वारदात है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है। इससे ठीक आठ दिन पहले, 9 जुलाई की शाम को, इसी गांव के डॉ. पवन मिश्रा के घर डकैतों ने घुसकर 35 हजार रुपये नकद और पांच लाख रुपये के आभूषण लूट लिए थे। उस घटना में भी घर की महिला का बाल काटकर जमीन पर फेंक दिया गया था। दुर्भाग्यवश, डॉ. पवन मिश्रा के घर हुई उस बड़ी डकैती का मामला भी अब तक अनसुलझा है। एक के बाद एक हो रही इन वारदातों से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं और स्थानीय पुलिस की क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब पिछली घटना का खुलासा नहीं हो पाया तो अपराधियों का दुस्साहस और बढ़ गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Lalu Yadav Health इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे पूर्व CM, अब कैसी है लालू की तबीयत? | कल जाएंगे दिल्ली

Lalu Yadav Health: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत शुक्रवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद वे घर लौट आए#LaluYadavHealth,#RJDNews,#PatnaNews

Bihar Stone Mining बड़ा फैसला! बिहार में पत्थर खदानों की अब ऑनलाइन नीलामी, DM के हाथ में कमान, आपकी जेब पर कितना % होगा...

Bihar Stone Mining: बिहार सरकार ने पत्थर खदानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया को पूरी तरह बदल दिया है। अब सभी खदानों की ई-नीलामी होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और राजस्व में 25% की बढ़ोतरी#BiharNews,#StoneMining,#E_Auction

Bihar Teacher Transfer शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! बिहार में तबादलों का पूरा शेड्यूल आ गया, तुरंत देखें तारीखें |पूरी प्रक्रिया समझें

Bihar Teacher Transfer: बिहार के 5 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने तबादला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 29 जुलाई से शुरू होगी और 31#BiharTeacherTransfer,#EducationDepartment,#BiharNews

Bihar Motor Vehicle Tax बिहार में गाड़ी खरीदना हुआ महंगा! जान लीजिए बाइक- कार के नए टैक्स रेट, नहीं तो चुकाने पड़ेंगे ज्यादा पैसे...

Bihar Motor Vehicle Tax: बिहार में अब वाहन खरीदना महंगा हो गया है। परिवहन विभाग ने मोटरवाहन कर की नई दरें जारी की हैं। 1 लाख से महंगी बाइक पर 10% और 15 लाख से ऊपर की गाड़ियों पर 13% टैक#BiharNews,#MotorVehicleTax,#VehiclePriceHike