spot_img

समस्तीपुर में सनसनी! गर्भवती पत्नी सुसराल से लाखों के जेवर-कैश लेकर फरार, पति के उड़े होश

Samastipur pregnant woman: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी गर्भवती पत्नी घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur pregnant woman:समस्तीपुर में सनसनी! गर्भवती पत्नी सुसराल से लाखों के जेवर-कैश लेकर फरार, पति के उड़े होश। प्रारंभिक जांच में महिला के बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस पूरे वारदात से हर कोई सुन्न पड़ा है।

- Advertisement -

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती महिला अपने ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर रातोंरात गायब हो गई है। पति ने इस संबंध में मुसरीघरारी थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News स्कूल जा रही थी बेटी, सामने आया हत्यारा! समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्रा को गोलियों से भूना

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से यह घटना सामने आई है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शनिवार देर रात घर से निकल गई। जाते समय वह घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपये नगद लेकर शनिवार देर रात चली गई।

- Advertisement -

पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मुसरीघरारी पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के बहला-फुसलाकर ले जाए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस अब महिला का पता लगाने और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News स्कूल जा रही थी बेटी, सामने आया हत्यारा! समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्रा को गोलियों से भूना

इस घटना ने इलाके में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गर्भवती महिला का इस तरह अचानक गायब होना और साथ में इतनी बड़ी रकम व जेवर ले जाना, कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ईंट भट्ठा मालिक का खौफ: मजदूरी मांगी तो दलित मजदूर की बाइक-मोबाइल छीनी, मिली जान से मारने की धमकी! अब 50 हजार...

Darbhanga SC-ST Thana: दरभंगा में मजदूरी मांगने पर दलित मजदूर छोटे पासवान को भट्ठा मालिक ने जातिसूचक गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक-मोबाइल छीन लिया। एससी-एसटी थाने#DarbhangaNews,#BiharCrime,#SCSTAct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर-बड़ा बदलाव ! अब 11वीं-12वीं के छात्र भी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ | जानिए -कब से लागू...

Bihar Road Safety: बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बड़ा फैसला। अब 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी 2027 से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। लाखों छात्रों को मिलेगा सीध#BiharRoadSafety,#SchoolCurriculum,#BiharNews

दरभंगा के लाल नीतीश झा ने NEET में फहराया परचम! गरीबी को हराकर बना डॉक्टर, जानिए कैसे मिली सफलता

Darbhanga News: दरभंगा के महथवार गांव के नीतीश कुमार झा ने NEET-2026 में 16276वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। सीमित संसाधनों और परिवार के संघर्ष के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि#DarbhangaNews,#NEETSuccess,#BiharEducation

भागलपुर में कोरोना फिर लौटा! ICU में भर्ती हुए बुजुर्ग, आपके लिए है ये जरूरी अलर्ट

Bhagalpur Covid: भागलपुर में लंबे समय बाद कोरोना की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक बुजुर्ग मरीज को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मायागंज अस्पताल के ICU में भर्#BhagalpurCovid,#BiharCoronaNews,#MayaganjHospital