spot_img

Samastipur Crime: जवान जम्मू-कश्मीर की सीमा पर, घर में चोरों का राज! कुछ भी नहीं छोड़ा, 5वीं बार हुई लाखों की चोरी

Samastipur Crime: देश की सेवा कर रहे सेना के जवान के बंद मकान से चोरों ने नकदी, लाखों के जेवर और जमीन के दस्तावेज उड़ाए। परिवार में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur Crime: समस्तीपुर में भारतीय सेना के एक जवान के बंद घर को चोरों ने पांचवीं बार निशाना बनाया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला स्थित जवान के मकान से लाखों रुपये के नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। चोर जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे घटना के साक्ष्य मिटाए जा सकें।

- Advertisement -

यह घटना तब सामने आई जब रविवार सुबह गृहस्वामी नमन जी के पिता देव नारायण सहनी ने घर का ग्रिल खुला देखा। उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

भारतीय सेना में कार्यरत नमन वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। वह हाल ही में अवकाश पर घर आए थे और 9 जुलाई को वापस ड्यूटी पर लौट गए। उनका नया मकान बंद था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य लगभग 100 मीटर दूर स्थित पैतृक घर में रह रहे थे।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

चोरी हुए लाखों के जेवर और अहम दस्तावेज

परिजनों के अनुसार, चोरों ने मकान के सभी कमरों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया। शिकायत में बताया गया है कि चोर एक लाख रुपये नकद, 55 इंच का एलईडी टीवी, होम थिएटर, लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 10 कीमती साड़ियां, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और पीतल के बर्तन चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर में गजब! भैंस बेचकर की लव मैरिज, मंदिर से निकलते ही बहनों ने पीट दिया दूल्हे को

‘पांचवीं बार निशाना बना मकान’, परिवार में दहशत

देव नारायण सहनी ने बताया, ‘पिछले पांच-छह वर्षों में उनके इस मकान को चोर पांचवीं बार निशाना बना चुके हैं।’

लगातार हो रही इन वारदातों से पूरा परिवार दहशत में है और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News स्कूल जा रही थी बेटी, सामने आया हत्यारा! समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्रा को गोलियों से भूना

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर समस्तीपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में ईंट भट्ठा मालिक का खौफ: मजदूरी मांगी तो दलित मजदूर की बाइक-मोबाइल छीनी, मिली जान से मारने की धमकी! अब 50 हजार...

Darbhanga SC-ST Thana: दरभंगा में मजदूरी मांगने पर दलित मजदूर छोटे पासवान को भट्ठा मालिक ने जातिसूचक गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बाइक-मोबाइल छीन लिया। एससी-एसटी थाने#DarbhangaNews,#BiharCrime,#SCSTAct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर-बड़ा बदलाव ! अब 11वीं-12वीं के छात्र भी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का पाठ | जानिए -कब से लागू...

Bihar Road Safety: बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बड़ा फैसला। अब 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी 2027 से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। लाखों छात्रों को मिलेगा सीध#BiharRoadSafety,#SchoolCurriculum,#BiharNews

दरभंगा के लाल नीतीश झा ने NEET में फहराया परचम! गरीबी को हराकर बना डॉक्टर, जानिए कैसे मिली सफलता

Darbhanga News: दरभंगा के महथवार गांव के नीतीश कुमार झा ने NEET-2026 में 16276वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचा है। सीमित संसाधनों और परिवार के संघर्ष के बावजूद उन्होंने यह उपलब्धि#DarbhangaNews,#NEETSuccess,#BiharEducation

भागलपुर में कोरोना फिर लौटा! ICU में भर्ती हुए बुजुर्ग, आपके लिए है ये जरूरी अलर्ट

Bhagalpur Covid: भागलपुर में लंबे समय बाद कोरोना की वापसी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक बुजुर्ग मरीज को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मायागंज अस्पताल के ICU में भर्#BhagalpurCovid,#BiharCoronaNews,#MayaganjHospital