spot_img

Darbhanga Rural Doctors अब ग्रामीण डॉक्टर भी बचाएंगे जान! दरभंगा में 55 चिकित्सकों को मिला खास प्रशिक्षण, जानें कैसे -दुर्घटना के बाद शुरुआती पल क्यों हैं बेहद खास?

Darbhanga Rural Doctors: दुर्घटना के बाद शुरुआती मिनटों में सही इलाज से बढ़ जाएगी जान बचने की संभावना, एस.वी. हॉस्पिटल ने 55 ग्रामीण चिकित्सकों को दिया आपातकालीन प्रबंधन का प्रशिक्षण.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Rural Doctors: बिहार में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाने के लिए अब ग्रामीण चिकित्सक भी अहम भूमिका निभाएंगे। दरभंगा में 55 ग्रामीण चिकित्सकों को सड़क दुर्घटना के घायलों के प्राथमिक उपचार और आपातकालीन प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस पहल से दूर-दराज के इलाकों में भी घायलों को समय पर सही चिकित्सकीय सहायता मिल सकेगी, जिससे उनकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।

- Advertisement -

Darbhanga Rural Doctors अब ग्रामीण डॉक्टर भी बचाएंगे जान! दरभंगा में 55 चिकित्सकों को मिला खास प्रशिक्षण, जानें कैसे -दुर्घटना के बाद शुरुआती पल क्यों हैं बेहद खास?

- Advertisement -

एसवी हॉस्पिटल, बेंता ईदगाह रोड, एमके कॉलेज के सामने के तत्वावधान में 26 जुलाई, रविवार को सरकार क्लासेस, कल्याणपुर में यह सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण चिकित्सकों को सड़क दुर्घटना के बाद की शुरुआती और महत्वपूर्ण देखभाल के लिए तैयार करना था।

यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! अब बाढ़ से स्कूल टूटे तो तुरंत होगा निर्माण, केंद्र देगा पैसा | पढ़िए -बाढ़ प्रभावित स्कूलों के लिए स्थायी फंड क्यों?

दुर्घटना के बाद शुरुआती पल क्यों हैं बेहद खास?

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने इस अवसर पर कहा, ‘दुर्घटना के बाद प्रारंभिक कुछ मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। यदि इस दौरान घायल को वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए तो उसकी जान बचाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।’ उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों को घायलों के प्राथमिक उपचार, उचित प्रबंधन और समय पर सही चिकित्सकीय निर्णय लेने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

- Advertisement -

डॉ. झा ने प्रशिक्षण के दौरान हाथों और जांघ में इंट्रामस्क्युलर (Intramuscular) इंजेक्शन लगाने के सही स्थान और सुरक्षित तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। इसके साथ ही, अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में खून रोकने के लिए घाव में टांके (स्यूचर) लगाने की सही विधि और आवश्यक सावधानियों की भी जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में तत्काल जीवन रक्षक उपाय उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

यह भी पढ़ें:  Rajgir Zoo Safari छात्रों के लिए बड़ी खबर! राजगीर जू सफारी का नया प्रोग्राम, बच्चे बनेंगे वन्यजीवों के रक्षक

Darbhanga Rural Doctors अब ग्रामीण डॉक्टर भी बचाएंगे जान! दरभंगा में 55 चिकित्सकों को मिला खास प्रशिक्षण, जानें कैसे -दुर्घटना के बाद शुरुआती पल क्यों हैं बेहद खास?

इन ग्रामीण चिकित्सकों ने बढ़ाया अपना कौशल

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राम दयाल महतो, ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र महतो, कल्याणपुर ग्रामीण चिकित्सक संघ के प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार के सहयोग एवं देखरेख में हुआ। प्रशिक्षण में नीरज कुमार, राजेश कुमार राय, विवेकानंद कुमार, पांडव चौधरी, उदय कुमार साह, राघवेंद्र शर्मा, शंकर राय, संजय कुमार राय और राजेश कुमार त्रिवेदी सहित लगभग 55 ग्रामीण चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Temple Theft भागलपुर में मां काली की प्रतिमा चोरी! रात डेढ़ बजे ई-रिक्शा से आए अपराधी, CCTV में कैद हुई वारदात! जमीन विवाद से जुड़े तार?

सभी प्रतिभागियों ने विषय विशेषज्ञों से अपनी विभिन्न चिकित्सीय जिज्ञासाओं पर खुलकर चर्चा की। इस दौरान उनके ज्ञान और व्यावहारिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यक्रम के समापन पर, एस.वी. हॉस्पिटल की ओर से सभी उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दीपेश, संजय दास, जितेंद्र पंडित, आशुतोष सेतु और अविनाश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह प्रशिक्षण ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bikramganj News : दिनदहाड़े 5 हथियारबंद बदमाश हेलमेट पहने ज्वेलरी शॉप में घुसे, 30 लाख के गहने लूटे, हत्या की धमकी दी, पैदल निकल...

Bikramganj News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट से हड़कंप मच गया है। हथियारबंद बदमाशों ने दुकान मालिक को गनपॉइंट पर लेकर वारदात को अ#BikramganjNews,#RohtasCrime,#BiharRobbery

जबलपुर बैंक लूटकांड का बिहार STF ने किया पर्दाफाश! गया से दो शातिर दबोचे, करोड़ों का सोना जब्त

Bihar STF: बिहार STF ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई करोड़ों की बैंक डकैती का खुलासा किया है। गया से दो मुख्य आरोपियों सुनील पासवान और श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गिरफ्#BiharSTF,#JabalpurLoot,#GayaNews

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका! 14 दिन के लिए बेउर जेल भेजा गया

Bihar Tej Pratap Yadav: पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजा गया। उन्हें शनिवार देर शाम पटना के शॉपिंग मॉल से हिरासत म#BiharTejPratap,#BeurJailNews,#PatnaPolitics

कांवड़ियों के लिए खुशखबरी! सुल्तानगंज श्रावणी मेला में मिलेंगी ये 5 खास सुविधाएं, CM Samrat करेंगे उद्घाटन

Bihar Shravani Mela: भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों उद्घाटित होगा। प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने तैयारियों का जायज#BiharShravaniMela,#Sultanganj,#CM_SamratChoudhary