spot_img

Bihar Rain Alert फिर करवट लेने वाला है मौसम! 40 KM/ रफ़्तार वाली हवा, 13 जिलों में येलो अलर्ट | पढ़िए – बादलों की आवाजाही

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया समेत 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, बिजली गिरने की भी आशंका है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए आज येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादलों की गरज और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान वज्रपात यानी बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

- Advertisement -

किन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट?

मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल हैं। इन जिलों के अलावा, कई अन्य इलाकों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कुछ जगहों पर तेज धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CM सम्राट चौधरी का सख्त फरमान: क्या अब तेजी से पूरे होंगे बिहार के सभी प्रोजेक्ट्स?

पटना समेत कई जिलों में फिर सक्रिय होगा मॉनसून

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, दो-तीन दिनों के अंतराल के बाद राजधानी पटना और उसके आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। वर्तमान में, उत्तर तटीय ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक गहरा अवदाब पिछले 6 घंटे से बना हुआ है। यह लगभग 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे के दौरान भी इसी दिशा में बढ़ेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में पेपर लीक माफिया की खैर नहीं! अब 90 दिन में होगा फैसला, बने 3 नए स्पेशल कोर्ट

इस मौसमी सिस्टम का असर अगले एक-दो दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में साफ तौर पर दिखने लगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ कई जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के शिव भक्तों के लिए सुल्तानगंज से बड़ी खबर! शुरू हुआ श्रावणी मेला, CM सम्राट ने दिया खास तोहफा| जानिए - लॉन्च ऐप से क्या मिलेगी हर जानकारी

मंगलवार को कैसा रहा मौसम, आज क्या होगा?

मंगलवार को प्रदेश के लोगों को तेज धूप और उमस से काफी परेशानी हुई। हालांकि, शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया और शहर के कई इलाकों में लगभग 10 मिनट तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई।

पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी शहर में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में अंतर जिला बिजली तार चोर गिरोह के बड़े रैकेट का पर्दाफाश!1.6 KM लंबी रोटेशन लाइन के 600 KG तार के साथ चंपारण...

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतरजिला बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।#MuzaffarpurPolice,#BiharCrime,#PowerTheft

दरभंगा NH-27 पर खौफनाक वारदात: लूट में फेल हुए तो बेखौफ बदमाशों ने पान व्यवसायी को गोली मारी

Darbhanga Crime: दरभंगा में बेखौफ बदमाशों ने एनएच-27 पर लूट की कोशिश में नाकाम होने पर एक 50 वर्षीय पान व्यवसायी बाला भगत को गोली मार दी। घायल व्यवसायी अस्पताल में भर्ती हैं, पु#DarbhangaCrime,#BiharNews,#PanVyavsayiShot

Jharkhand Naxalite Arrest बिहार -झारखंड -कई राज्यों का एक्टिव दुर्दांत…सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत! 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दबोचा गया

Jharkhand Naxalite Arrest: झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे नक्सलवाद को गहरा झट#JharkhandNaxal,#MisirBesra,#CRPFoperation

समस्तीपुर में हैवानियत की हदें पार! नाबालिग से गैंगरेप के बाद दरिंदों ने पीठ पर चिपकाई ‘खौफनाक आपत्तिजनक चिट्ठी’

Bihar Crime News: समस्तीपुर में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने वारदात के बाद पीड़िता की पीठ पर आपत्तिजनक संदेश लिखी चिट्ठी चिपका दी। पुलिस जां#BiharCrimeNews,#Samastipur,#Musrigharari