spot_img

Darbhanga Murder दरभंगा में सनसनी | मंगनु यादव की मौत बनी पहेली, हत्या या हादसा? परिजनों की चुप्पी ने उलझाई जांच की गुत्थी|अल्टीमेटम में 42 घंटे शेष?

Darbhanga Murder: बेनीपुर के लवानी पुल के पास झाड़ी में मिले शव के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। पुलिस हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच कर रही है, लेकिन मौत की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder: सतीश चंद्र झा दरभंगा।बिहार के दरभंगा जिले में एक रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र में लवानी पुल के पास झाड़ी से रौशन यादव उर्फ मंगनु यादव का शव मिलने के 30 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि यह हत्या का मामला है या सड़क दुर्घटना, और दोनों बिंदुओं पर गहन जांच जारी है।

- Advertisement -

Darbhanga Murder दरभंगा में सनसनी | मंगनु यादव की मौत बनी पहेली, हत्या या हादसा? परिजनों की चुप्पी ने उलझाई जांच की गुत्थी|अल्टीमेटम में 42 घंटे शेष?

- Advertisement -

लवानी पुल के पास मिला था मंगनु यादव का शव

बुधवार की सुबह मंगनु यादव रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान लवानी पुल के समीप घनी झाड़ी में उनका शव मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस खबर से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए सड़क जाम कर दिया और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए क्यों!

हत्या या हादसा? पुलिस के सामने 72 घंटे का अल्टीमेटम

कई घंटों तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। उन्होंने ग्रामीणों को 72 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटा लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया। घटनास्थल पर स्वान दस्ता और एफएसएल टीम ने भी गहन जांच की, ताकि संभावित साक्ष्य जुटाए जा सकें।

यह भी पढ़ें:  बिहार की तिजोरी भरी! GST कलेक्शन में 8% का बंपर उछाल, त्योहारों से और फायदा

परिजनों की चुप्पी ने उलझाई जांच की गुत्थी

हालांकि, अब तक पोस्टमार्टम या जांच से जुड़ी कोई आधिकारिक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों की ओर से अभी तक बहेड़ा थाना में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। इस स्थिति ने पुलिस की जांच को और जटिल बना दिया है, क्योंकि वे फिलहाल हत्या और दुर्घटना, दोनों संभावनाओं के बीच आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार देर शाम अंतःपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, “परिजनों की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस हत्या और दुर्घटना, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।”

मंगनु यादव की मौत की सच्चाई अभी जांच के घेरे में है, और ग्रामीण बेसब्री से पुलिस के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा से दिल्ली तक शोक! लोकायुक्त जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा नहीं रहे, दरभंगा के वकालतखाना में अरुण कुमार चौधरी ने कहा -मधुबनी से था गहरा...

Justice Harishchandra Mishra: दिल्ली के लोकायुक्त और झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से दरभंगा क#JusticeHarishchandraMishra,#DarbhangaNews,#JharkhandHighCourt

बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का ‘मास्टर प्लान’, 8 सीटों पर जन सुराज ने ठोकी ताल!

Bihar MLC Election: बिहार की सियासत में जन सुराज ने विधान परिषद चुनाव को लेकर बड़ा दांव खेला है। प्रशांत किशोर की पार्टी सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिससे मौजूदा दलों की नींद#BiharMLCElection,#JanSuraaj,#PrashantKishor

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! पटना हाई कोर्ट ने कहा -अखबार में छपी खबर पर फैसला, अब नहीं चलेगी मनमानी |विभागीय कार्यवाही किया...

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अब सरकारी कर्मचारी को केवल अखबार की खबर के आधार पर दंडित नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने गया के आईटीआई प्रिंसिपल#PatnaHighCourt,#BiharNews,#GovernmentEmployee

दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: दुष्कर्म, गैंगरेप के आरोपियों की जमानत खारिज, जानिए क्यों!

Darbhanga Court News: दरभंगा सिविल कोर्ट ने दुष्कर्म, गैंगरेप और दहेज हत्या के तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं, जिससे न्यायपालिका का सख्त रुख सामने#DarbhangaNews,#BiharCrime,#CourtDecision