spot_img

Darbhanga Crime पति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़कर जबड़ा तोड़ा! तीन नामजदों पर केस, पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Jale Attack: मस्सा-धनकौल पंचायत के सुपौलिया गांव में देर शाम हुई इस घटना में एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा गया. उसकी पत्नी ने तीन नामजद आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

spot_img
- Advertisement -

Jale Attack: बिहार के जाले थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मस्सा-धनकौल पंचायत के सुपौलिया गांव में 28 अगस्त की शाम एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और उसका जबड़ा भी टूट गया. घायल की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए कई अस्पतालों में भटकना पड़ रहा है.

- Advertisement -

पीड़िता जैबुन निशा ने इस संबंध में जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके आवेदन के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं. उसी दौरान मो. जफीर का पुत्र मो. मंजर, मो. मंजर का पुत्र अबु सैफ और मो. मंजर की पत्नी रबीना खातून लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और चाकू लेकर वहां पहुंचे. इन तीनों ने मिलकर पति को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime बिहार में शिक्षक का घिनौना राज बेनकाब! छात्रा - कई युवतियों से दुष्कर्म, ब्लैकमेल, वीडियो बनाई, वायरल किया| मोबाइल में मिले चौंकाने वाले सबूत

जानलेवा हमला: लोहे की रॉड से सिर पर वार, जबड़ा टूटा

आरोप है कि मो. मंजर ने लोहे की रॉड से पीड़ित पर पहला वार किया, जिससे वह बच गया. लेकिन दोबारा किए गए वार से उसके सिर में गंभीर चोट आई. मारपीट में पीड़ित का जबड़ा टूट गया, जिससे उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई. परिजनों ने आनन-फानन में उसे जाले अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) रेफर कर दिया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  PM मोदी का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला...बताया -'नाराज फूफा' ! कहा - 'दिमागी नक्सल होम्योपैथिक गोली थी, सब बाहर आ गए'

डीएमसीएच में भी हालत में सुधार न होने पर उसे सीतामढ़ी भेजा गया. वर्तमान में घायल का इलाज नवजीवन अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है.

मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जैबुन निशा के आवेदन के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इस मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई दीपशिखा को सौंपी है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और पीड़ित को न्याय मिल सके.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime भागलपुर में पुलिस ने टाल दी खून-खराबे की साजिश! देसी कट्टे के साथ पकड़ा गया बदमाश, इलाके में सनसनी

Bhagalpur Crime: भागलपुर में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते टाल दिया है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से धीरज कुमार नामक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया।#BhagalpurCrime,#BiharPolice,#CrimeNews

दरभंगा एलिवेटेड कॉरिडोर पर एक्शन: डीएम कौशल कुमार ने खुद संभाली कमान, ट्रैफिक व्यवस्था और कार्य गति पर खास जोर !

Darbhanga Elevated Corridor: दरभंगा में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने 06 सितंबर 2026 को स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को त#DarbhangaNews,#ElevatedCorridor,#BiharDevelopment

जन्माष्टमी के जश्न में …मेले की भीड़ में बिछड़ी, फिर हुई दरिंदगी ! सीतामढ़ी में मुंह बांधकर बगीचे में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म!

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर#SitamarhiCrime,#BiharNews,#JanmashtamiTragedy

Samrat Choudhary Madhubani मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी! कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद DM से जानी ‘विरासत की कहानी’

Samrat Choudhary Madhubani: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मधुबनी के राजनगर स्थित ऐतिहासिक राजपरिसर का दौरा किया और कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी ने उन्हें इस स्थल की विरासत औ#BiharNews,#SamratChoudhary,#Madhubani